फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bombs and cartridges recovered from junk godown in faridabad

कबाड़ गोदाम से बम-गोलियों का मिला जखीरा, 1700 से अधिक कारतूस बरामद

Fri, 01 Mar 2019 06:14 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Mar 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Bombs and cartridges recovered from junk godown in faridabad

क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने जीवन नगर स्थित एक कबाड़ गोदाम से बम और गोलियों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से तीन कबाड़ियों को गिरफ्तार कर 17 सौ से अधिक कारतूस और पांच निष्क्रिय (डिफ्यूज) बम बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि यह सारा गोला बारूद सेना के स्क्रैप से निकला हुआ है। 

विज्ञापन


हालांकि, इसकी पुष्टि सेना अधिकारियों की जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने दिल्ली में सेना और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है। आईबी के अधिकारी क्राइम ब्रांच में जांच के लिए भी पहुंचे। वहीं कबाड़ गोदाम में हथियारों का इतना बड़ा जखीरा मिलने के बाद इलाके में भी दहशत है। पुलिस ने तीनों को अदालत से चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


डीसीपी (क्राइम) लोकेंद्र सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई अशोक कुमार को सूचना मिली थी कि जीवन नगर स्थित एक कबाड़ी के गोदाम में भारी मात्रा में गोला बारूद रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार शाम को कबाड़ गोदाम पर दबिश दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कबाड़ी से खरीदते थे कारतूस

पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद चाचा चौक निवासी राम कुमार, जीवन नगर, पार्ट दो निवासी दिनेश और ओल्ड फरीदाबाद निवासी इरफान भागने लगे। पुलिस ने तीनों को धर दबोचा। पुलिस ने गोदाम की तलाशी ली तो मौके पर कट्टों में भरे हुए कारतूस मिले। इतनी भारी मात्रा में कारतूसों का जखीरा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। जांच के दौरान पुलिस को बम के खोल भी मिले। इसकी सूचना पुलिस ने अपने उच्च अधिकारियों को दी। 

देश की सीमा पर इस समय चल रहे तनाव को देखते हुए पुलिस अधिकारी भी हरकत में आ गए। भारी मात्रा में कारतूस और बम के खोल मिलने की जानकारी रात को ही सेना और आईबी के अधिकारियों को दिल्ली में दी गई। आईबी की टीम रात को ही इसकी जानकारी लेने के लिए क्राइम ब्रांच के स्टाफ में पहुंच गई थी। 

डीसीपी सिंह ने बताया कि कारतूसों में एके 47, इंसास, एसएलआर, 9 एमएम पिस्टल, 38 बोर सहित कई अन्य हथियारों की गोलियां थी। इनकी संख्या 1700 से अधिक है। डीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिल्ली स्थित किसी कबाड़ी से यह कारतूस खरीदकर लाते थे और उसमें से पीतल अलग कर उसे बेचते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुजेसर थाने में विस्फोटक अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed