{"_id":"698ea568d7622b7cd10b8945","slug":"bomb-threat-received-in-delhi-schools-police-investigating-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों में मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों में मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 13 Feb 2026 09:45 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 13 Feb 2026 09:45 AM IST
सार
दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस की टीमें चेकिंग के लिए जगहों पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
Bomb Threat
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों में आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं। विभिन्न स्कूलों में बम निरोधक दस्ते और पुलिस के जवान पहुंच गए हैं और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, बम की धमकी का पहले झंडेवालान स्थित बीडी तमिल एजुकेशन स्कूल को मिली। इसके बाद अन्य स्कूलों से भी इसी तरह की धमकियों की खबरें सामने आने लगीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी संवेदनशील स्कूलों को अलर्ट कर दिया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
विज्ञापन
फिलहाल, दिल्ली पुलिस की टीमें और बम निरोधक दस्ता स्कूलों के अंदर और आसपास के इलाकों में किसी भी संदिग्ध वस्तु की तलाश में जुटा हुआ है। बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, कई स्कूलों को एहतियात के तौर पर खाली कराया गया है। छात्रों और शिक्षकों को शांत रहने और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी भरे कॉल के स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यह किसी संगठित गिरोह का काम है या किसी व्यक्ति विशेष द्वारा फैलाई गई अफवाह।