फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bomb threat on delhi to kathmandu jet airways flight, inspection going on

बम की सूचना पर खाली कराई फ्लाइट

Mon, 25 Jan 2016 06:54 PM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
bomb threat on delhi to kathmandu jet airways flight, inspection going on

दिल्ली से नेपाल के काठमांडू जा रही जेट एयरवेज की

विज्ञापन
फ्लाइट में बम की सूचना मिलने के बाद तुरंत ही उसे खाली कराया गया और उसकी जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे सुरक्षा अधिकारियों को एक फोन आया जिसमें फ्लाइटम की एक सीट के नीचे गिफ्ट बॉक्स रखे होने की बात कही गई।

बता दें कि सोमवार को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से काठमांडू जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट संख्या 9W-260 में बम होने की सूचना के बाद उसमें सवार सभी यात्रियों को उतारा गया।

111 लोग थे फ्लाइट में

bomb threat on delhi to kathmandu jet airways flight, inspection going on

गौरतलब है कि जिस समय फ्लाइट खाली कराई गई उस समय उसमें 104 यात्री और 7 क्रू मेंबर थे। उनको उतारने के बाद फ्लाइट की जांच अब भी जारी है।

जेट एयरलाइंस ने अपना वक्तव्य जारी कर बताया है कि सुरक्षा एजेंसियां फ्लाइट की जांच कर रही हैं। यह मामला ‌इसलिए ज्यादा गंभीर हो जाता है ‌क्योंकि यह घटना 26 जनवरी से एक दिन पहले हुई है।

गौरतलब है कि इस समय दिल्ली की कई सड़कें बंद कर दी गई हैं। इस वक्त फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए भारतीय दौरे पर आए हैं और इस समय दिल्ली में ही मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed