फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bomb threat call in two flights of jet arways and air india going to kathmandoo from delhi

दिल्ली-काठमांडू फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी

Wed, 27 Jan 2016 05:25 PM IST
Updated Wed, 27 Jan 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
bomb threat call in two flights of jet arways and air india going to kathmandoo from delhi

तीन दिनों में दूसरी बार दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर बम ब्लास्ट की धमकी मिलने के बाद आज दिल्ली से काठमांडू जा रही दो फ्लाइटों की उड़ान रद्द कर दी गई।

विज्ञापन


बता दें कि आज दिल्ली पुलिस के डीसीपी को तीन धमकी भरे कॉल आए थे जिसमें कहा गया कि दिल्ली से काठमांडू जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट नंबर 9W260 और एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर 215 में बम है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दोनों फ्लाइट्स की उड़ानों को स्थगित करके उसकी जांच शुरू कर दी गई। मौके पर बम निरोधी दस्ता व अन्य जांच टीमें बम की जांच कर रही हैं।

इस्तांबुल से आया फोन

bomb threat call in two flights of jet arways and air india going to kathmandoo from delhi

जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन में कुल तीन धमकी भरे फोन आए थे जिसमें फ्लाइटों को उड़ाने की धमकी दी गई थी। इनमें से दो कॉल तो डीसीपी ऑफिस में आया वहीं एक कॉल एयरपोर्ट स्थित पुलिस स्टेशन पर आया।

बताया जा रहा है कि फोन करने वाले ने अपना नाम हाफिज आजाद बताया और उसने दावा किया कि वो इस्तांबुल से बोल रहा है। पुलिस के अनुसार ये फोन जिस माध्यम से आए थे उससे ये पता लगाना काफी मुश्किल है कि कहां से फोन आया था।

फोन कर ये बताया गया था कि जेट एयरवेज और एयर इंडिया की दोनों फ्लाइटों में लैपटॉप के माध्यम से बम पहुंचा दिया गया है। गौरतलब है कि जांच टीमें अब भी तलाश में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed