{"_id":"bc20da7de1276e884b843d4da9df52e0","slug":"bomb-in-delhi-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के एक अस्पताल में बम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के एक अस्पताल में बम!
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 May 2014 04:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में शनिवार सुबह बम की सूचना से हड़कंप मच गया। फोन करने वाले ने बताया कि सुबह आठ बजे तक अस्पताल में बम विस्फोट होगा जिससे भारी तबाही होगी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आया और बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवॉयड मौके पर पहुंचकर चप्पे चप्पे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में पता चला कि फोन चोरी कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने झूठी सूचना दी थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। तलाशी की वजह से अस्पताल में डेढ़ घंटे तक ओपीडी की सुविधा प्रभावित रही।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े सात बजे किसी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में किसी ने फोन कर बताया कि लोक नायक अस्पताल में बम रखा गया है और आधे घंटे में बम धमाका हो सकता है।
सूचना मिलते ही पुलिस के अमले ने अस्पताल पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। लेकिन डेढ़ घंटे की तलाशी में पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अस्पताल की ओपीडी को बंद करवा दिया गया। लेकिन इमरजेंसी की सेवा बहाल रखी गई। तलाशी के बाद सुबह 9 बजे ओपीडी को खोल दिया गया।
उधर, पुलिस की दूसरी टीम उस फोन की जांच में जुट गई, जिससे बम धमाके की जानकारी दी गई थी। जांच में पुलिस ने मोबाइल फोन के मालिक का पता लगा लिया।
पूछताछ में उसने बताया फोन उसकी पत्नी गायत्री के पास है, जो 23 वर्षीय बेटी का लोक नायक अस्पताल में इलाज करवा रही है।
पुलिस ने गायत्री से संपर्क किया तो पता चला कि रात में सोने के समय किसी ने उसका फोन चुरा लिया है। पुलिस का कहना है कि चोरी करने वाले शख्स ने ही बम धमाके की झूठी खबर दी है।