{"_id":"57b991fd4f1c1b7273d4eeef","slug":"bollywood-quiz-contest-subway-passengers-enjoy-fiercely-raised","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड क्विज कॉटेस्ट का मेट्रो यात्रियों ने जमकर उठाया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड क्विज कॉटेस्ट का मेट्रो यात्रियों ने जमकर उठाया लुत्फ
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में रैपिड मेट्रो से सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों ने अपने संडे को फन डे बनाया। इन सभी ने गाड़ी बुला रही है’ कार्यक्रम के तहत आयोजित बॉलीवुड क्विज कॉटेस्ट में हिस्सा लिया। इसी दौरान कुमाऊं लिटरेरी फेस्टिवल की भी घोषणा की गई। मुंबई से आए मशहूर क्विज मास्टर आदित्य नाथ ने अपने चटपटे सवालों से सैकड़ों यात्रियों का दिल जीता।
विज्ञापन
प्रतियोगिता की शुरूआत सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक चलती रही। पूरे फिल्मी अंदाज में आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं, बच्चों और बड़ों ने अपने फिल्मी ज्ञान का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सभी को कुमाऊं लिटरेरी फेस्टिवल के बारे में बताया गया। इसका आयोजन अक्तूबर में नैनीताल में होगा। यहां लोगों को साहित्य के ज्ञान से रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
क्विज का आयोजन रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव और क्विज क्रॉफ्ट ने मिल कर किया। क्विज मास्टर आदित्य के चटपटे सवालों ने सभी का दिल जीत लिया। चलती ट्रेन में हिंदी फिल्मों के गानों पर अंताक्षरी भी खेली गई।
इस मौके पर फिल्मों के जानकार गौतम चिंतामणि, फिल्म समीक्षक यासिर उस्मान व कुमाऊं लिटरेरी फेस्टिवल के संस्थापक सुमंत बत्रा मौजूद रहे। बत्रा ने कहा कि बॉलीवुड और साहित्य का गहरा संबंध है।
फेस्टिवल 11 से 15 अक्तूबर तक चलेगा। इसका आयोजन जिम्स जंगल रिट्रीट जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और अंतिम दो दिन टी. आरोह धानाचूली में होगा।