फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bollywood and tv serials styles are followed in weddings now days in india

शादियों में लगा बॉलीवुड और सीरियल का तड़का, जोधा के लुक में दिख रही दुल्हन

Sun, 22 Jan 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 22 Jan 2017 09:13 AM IST
सार

शहर की शादियों में बॉलीवुड और सीरियल का तड़का
शादियों में दुल्हन पर दिख रहा है जोधा का लुक 

विज्ञापन
Bollywood and tv serials styles are followed in weddings now days in india

विस्तार

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ये दिन हर किसी के लिए खास होता है। इसलिए इस दिन को हर कोई खास बनाने की तैयारी में लगा हुआ है। इस शादी के सीजन में बॉलीवुड के साथ-साथ सीरियल का तड़का भी देखने को मिला रहा है। इस बार युवा शादी की थीम के अनुसार ही शादी की ड्रेस खरीद रहे हैं।

विज्ञापन


इसके लिए डिजाइनर्स की भी मदद ले रहे हैँ। इस बार ट्रेडिशनल ड्रेस के अलावा राजस्थानी बोरला का ट्रेंड देखा जा रहा है। इस बार राजस्थानी बोरला (माथे पर पहनने वाला ) के मीनाकारी के साथ रूबी और एमरल्ड कलर स्टोन वाले बोरला काफी पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


लहंगे के साथ दो दुपट्टे का क्रेज
इन दिनों लहंगे के साथ दो दुपट्टे का ट्रेड खूब चल रहा है। इन दुपट्टे में एक हल्का दुपट्टा होता है, जो सिर पर रखा जाता है, वहीं भारी दुपट्टे को कंधे पर डालकर रख सकते हैं। या फिर साड़ी की तरह बांध सकती हैं। इस तरह का लहंगा देखने में भारी के साथ सुंदर भी लगता है। ये लहंगा काफी डिमांड में चल रहा है। इसमें सबसे ज्यादा लाल रंग को पसंद किया जा रहा है। इस तरह के लहंगे बॉलीवुड में काफी चलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेट के लहंगे का क्रेज अभी भी बरकरार

Bollywood and tv serials styles are followed in weddings now days in india

लहंगे में नेट का क्रेज अभी भी चल रहा है। लहंगे के लिए नेट 200 रुपये मीटर से मार्केट में मिलनी शुरू है। इस पर अलग से लेस और स्टोन लगाकर इसको और खूबसूरत बनवा सकते हैं। करीब 5 से साढ़े 5 मीटर में लहंगा और चोली बन जाएगी। डिजाइनर से अपने मनपसंद का डिजाइन बनवा सकते हैं। इसके लिए अलग से भारी दुपट्टा लेना पडे़गा । जो 800 रुपये से मार्केट में मिलना शुरू है।

ओवर साइज मांग टीके की डिमांड
इस बार शादी के सीजन में दुल्हन के माथे पर बड़ा मांग टीका दिख रहा है। जिनका माथा चौड़ा हैं वो इस तरह के मांग टिका लगा सकती हैं। इससे अलग से खूबसूरती उभर कर आती है। ये देखने में कान के झुमके जैसा भी दिखता है। फैशन एक्सपर्ट रितु शर्मा ने बताया कि ओवर साइज मांग टीके इन दिनों ट्रेड में हैं। इससे चेहरे पर नया लुक आता है।

वन साइड भी लगा सकते हैं मांग टीका
लहंगा, साड़ी और अनारकली ड्रेस के साथ भी वन साइड मांग टीका माथे पर लगाया जा सकता है। ये माथे के किसी भी साइड लगा सकते हैं। इस दिनों इसका चलन खूब चल रहा है।

हर कोई चाहे शादी में जोधा लुक 
इन दिनों लड़कियां शादी में जोधा बाई की तरह दिखने का प्रयास कर रही हैं। जोधा की तरह मेकअप से साथ - साथ ज्वेलरी, लहंगा पहन रहे हैं। हालांकि वो उनकी ज्वेलरी का डिजाइन जोधाबाई की ज्वेलरी से मिलता जुलता है, लेकिन वजन में हल्की है। ताकि पहनने में कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed