Suhani Bhatnagar: सुहानी के घर पहुंचकर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को दी सांत्वना
डर्मेटोमायोसिटिस बीमारी की चपेट में आकर शरीर में पानी (फ्ल्यूड) भरने के कारण सुहानी भटनागर के फेफड़े खराब हो गए थे। जिसके चलते उनकी 19 वर्ष की आयु में मौत हो गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दंगल फिल्म में पहलवान बबीता फोगाट के बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर के निधन के बाद बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने गुरुवार को उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। आमिर खान ने सुहानी के परिजनों को भी सांत्वना दी। बीते शनिवार को महज 19 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एम्स में सुहानी भटनागर का निधन हो गया था। बताया गया था कि दो माह पहले सुहानी के हाथ में सूजन आ गई थी और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने लगे। फिर डर्मेटोमायोसिटिस बीमारी की चपेट में आकर शरीर में पानी (फ्ल्यूड) भरने के कारण फेफड़े खराब हो गए। जिसके चलते सुहानी की मौत हो गई थी।
फरीदाबाद के सेक्टर-17 निवासी सुहानी भटनागर ने करिअर की शुरुआत दंगल फिल्म से दंगल गर्ल के किरदार के रूप में की थी। सुहानी की मां पूजा भटनागर ने बताया, बेटी ने महज 10 साल की उम्र में दंगल फिल्म की थी। इसके बाद से लोग उसे दंगल गर्ल के नाम से जाने लगे थे। उसे शुरू से मॉडलिंग और एक्टिंग करने का शौक था।
इस वजह से बेटी को दिल्ली में इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। जहां पर 1000 बच्चों में से सुहानी के साथ-साथ एक और बच्ची का चयन फिल्म के लिए हुआ। इसके बाद उसे दंगल फिल्म में बबीता फोगाट के बचपन का रोल मिला।
उन्होंने बताया कि एक्टिंग का शौक होने के बावजूद सुहानी ने मास कम्युनिकेशन (जर्नलिज्म) को चुना था। वह फरीदाबाद की मानव रचना शिक्षण संस्थान में द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थी। उसका सपना था कि वह पढ़ाई के बाद अपने एक्टिंग के कॅरिअर को आगे बढ़ाएगी, लेकिन यह पूरा नहीं हो पाया। सुहानी के निधन से पूरा परिवार बेहद दुखी है लेकिन उन्हें फक्र है कि बेटी ने छोटी सी उम्र में अपना ही नहीं बल्कि फरीदाबाद का भी नाम रोशन किया।
बता दें कि दंगल फिल्म में पहलवान बबीता फोगाट के बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर का शनिवार को महज 19 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। बताया गया है कि दो माह पहले सुहानी के हाथ में सूजन आ गई थी और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने लगे।
फिर डर्मेटोमायोसिटिस बीमारी की चपेट में आकर शरीर में पानी (फ्ल्यूड) भरने के कारण फेफड़े खराब हो गए। शाम को अजरौंदा श्मशान घाट में सुहानी का दाह संस्कार किया गया। छह वर्ष की उम्र में दंगल गर्ल बनकर आईं सुर्खियों में सेक्टर 17 निवासी सुहानी भटनागर ने कई विज्ञापनों में भी काम किया।
10 दिन से एम्स में थी भर्ती
अभी मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही थीं। अभिनेता आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने भी संवेदनाएं जताई हैं। पिता पुनीत भटनागर ने बताया कि हाथ पर लाल चकत्ते होने पर उन्हें लगा एलर्जी हो गई है, जिसके बाद फरीदाबाद के कई अस्पतालों में इलाज कराया। हालत बिगड़ने पर दस दिन पहले दिल्ली एम्स में भर्ती कराया था।