फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bolero dumper-turned, one died

कोहरे का कहर - डंपर-बोलेरो पलटे, एक की जान गई

Sun, 25 Dec 2016 02:00 AM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुरुग्राम
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 25 Dec 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bolero dumper-turned, one died
ड्राइवर की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा - फोटो : AmarUjala

कोहरे के कारण सोहना- बल्लभगढ़ रोड पर शनिवार सुबह पत्थरों से भरा डंपर पेड़ से टकराने के बाद बुलेरो पर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बच्ची समेत तीन सवारियां घायल हो र्गईं।  

विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उधर, हादसे के बाद चालक फरार हो गया।  हादसे का कारण डंपर की तेज रफ्तार बनी।  पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर ग्रामीणों के सहयोग से पहले रोड़ी व पत्थरों को हटवाया और फिर डंपर को उठवाया। जिसके बाद बुलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में एक की मौत हो गई। जिसकी पहचान दीन मोम्हमद (50) निवासी गांव सतलाका के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल तीनों पहचान अब्बास (20), नसीम (21), अरमीना (4) सभी निवासियान गांव सतलाका के रूप में हुई हैं। तीनों घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा हैं। 
 

पैट्रोल पंप की दीवार तोड़ते हुए बुलेरो के ऊपर पलट गया।

Bolero dumper-turned, one died
कोहरे का कहर

शनिवार सुबह 10 बजे गांव सतलाका के रहने वाले दीन मोहम्मद परिवार के साथ बीमार अरमीना (4) को डॉक्टर को दिखाने के लिए गांव लाला खेड़ली में आया था।

लौटते समय सभी परिजन बुलेरो में सवार होकर सतलाका जाने के लिए गांव लाला खेड़ली के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो घने कोहरे के बावजूद सोहना की तरफ से रोड़ी, पत्थरों से भरा डंपर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया और पैट्रोल पंप की दीवार तोड़ते हुए बुलेरो के ऊपर पलट गया।

लोगों की चीख, पुकार सुनते ही राहगीर व ग्रामीण दौड़कर वहां पर इकट्ठा हो गए।  सूचना पाकर  पुलिस चौकी प्रभारी सबइंस्पेक्टर चंद्रसेन शर्मा, शहर चौकी प्रभारी सबइंस्पेक्टर संतोष कुमार, क्षेत्रीय पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा, सोहना जोन के सहायक पुलिस आयुक्त सुखबीर सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। 

निमोठ पुलिस चौकी प्रभारी सबइंस्पेक्टर चंद्रभान ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जबकि सभी घायल फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed