फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Body of young man found hanging from a tree in Punhana forest; murder suspected.

Delhi NCR News: पुन्हाना के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
11 दिन पहले ही बना था पिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना।
पटाकपुर मार्ग के बीच स्थित जंगल में गुरुवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है। मृतक की पहचान गांव पटाकपुर निवासी 27 वर्षीय आमिर खान पुत्र अकबर के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने जंगल में पेड़ से शव लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए। घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक आमिर के चाचा कय्यूम, खालिद, फारुख का आरोप है कि आमिर खान की हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


आमिर खान तरबूज बेचता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सबसे मार्मिक बात यह है कि उसके घर महज 11 दिन पहले ही बेटे का जन्म हुआ था। नवजात की किलकारियों के बीच अचानक आई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है। जांच अधिकारी शीशपाल ने कहा कि अभी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत के बाद कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed