फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Body of model Divya found in a hotel in Gurugram

Divya Pahuja Murder: होटल में हत्या... कत्ल के बाद आरोपियों ने शव के साथ किया शर्मनाक काम, CCTV से खुला मामला

Wed, 03 Jan 2024 08:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 03 Jan 2024 08:11 PM IST
सार

पुलिस होटल मालिक समेत तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच में पुलिस के हत्थे होटल के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लगा है। जिसमें कुछ लोग एक कंबल में कुछ लपेटकर ले जाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Body of model Divya found in a hotel in Gurugram
दिव्या (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड की गुरुग्राम के सिटी होटल में हत्या कर शव को बीएमडब्ल्यू गाड़ी में डालकर ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में शव बाहर ले जाने की वारदात कैद हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। होटल मालिक समेत तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस युवती के शव को बरामद कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

बलदेव नगर निवासी दिव्या पाहुजा (27) अपने दोस्त, बस स्टैंड स्थित होटल सिटी प्वाइंट के संचालक अभिजीत के साथ दो जनवरी को गई थी। 2 जनवरी की रात अचानक दिव्या का मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं लगने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पुलिस के हत्थे होटल के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लगा। प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया है कि 2 जनवरी की सुबह करीब सवा चार बजे होटल संचालक अभिजीत, युवती व एक अन्य होटल के रिसेप्शन पर पहुंचे, जहां से कमरा नंबर 111 में गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी की जांच के दौरान सामने आया कि रात करीब पौने 11 बजे अभिजीत व एक अन्य व्यक्ति कमरे में से एक कंबल में कुछ लपेटकर ले जाते दिख रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इसमें दिव्या का शव था, जिसे ठिकाने लगाने के लिए आरोपी एक बीएमडब्ल्यू गाड़ी में ले गए। हालांकि पुलिस को शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस शव की तलाश में गुरुग्राम सहित हरियाणा व पंजाब के अलग-अलग स्थानों में रेड कर रही है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर इस वारदात के पीछे अभिजीत के साथ-साथ गैंगस्टर की बहन व अन्य पर आरोप लगाए हैं। एसीपी सिटी मुकेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस को गुमराह करता रहा होटल संचालक, सीसीटीवी से खुला राज
पुलिस ने होटल संचालक अभिजीत से पूछताछ की तो गुमराह करने लगा। मौके से हाथ लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से जब जांच की गई तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी को आधार मानते हुए दिव्या की बहन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। वहीं होटल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

गैंगस्टर संदीप गाडौली एनकाउंटर केस में मुख्य गवाह दिव्या
पुलिस के अनुसार मॉडल दिव्या गैंगस्टर संदीप गाडौली एनकाउंटर केस में मुख्य गवाही थी। संदीप 2016 में मुंबई में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। दिव्या इस मुठभेड़ कांड में मुख्य गवाह थी। दिव्या सात साल जेल में रहने के बाद जुलाई 2023 मे मुंबई हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर बाहर आई थी। संदीप गाड़ौली की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने पाहुजा, उसकी मां और गुरुग्राम पुलिस के पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed