फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   body of female found in a composed manner in Tilak Market Lahori Gate

मिलने आई थी बहन: घर में मिली महिला की सड़ी गली लाश, भतीजा रहता था साथ; अब पोस्टमार्टम खुलेगा राज

Fri, 21 Jun 2024 08:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 21 Jun 2024 08:17 PM IST
सार

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में एक 55 साल की महिला की सड़ी गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। महिला अपने भतीजे के साथ घर में रहती थी। जो ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम किया करता था।

विज्ञापन
body of female found in a composed manner in Tilak Market Lahori Gate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

लाहौरी गेट के तिलक मार्केट इलाके में बृहस्पतिवार रात एक घर से 55 साल की महिला की सड़ी गली लाश मिली है। मृतक की पहचान आमना बी के रूप में हुई है। वह अपने भतीजे के साथ रहती थी। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने वाला उसका भतीजा अकसर बाहर ही रहता था।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव देखने के बाद लगता है कि महिला की मौत तीन दिन पहले हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आमना बी अपने भतीजे के साथ तिलक मार्केट स्थित चमन बाड़ा में रहती थी। उनका भतीजा आसिफ ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात आमना की बहन हाजरा उनसे मिलने के लिए आई थी। दरवाजा खटखटाने के बावजूद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोस में रहने वाले शाहिद ने किसी तरह से कमरे में जाकर दरवाजा को खोला। अंदर जाने पर हाजरा अपनी बहन को मृत देखकर चीख पड़ी। आमना का शरीर फुल गया था। तुरंत इसकी सूचना लाहौरी गेट थाना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। आस पास के लोगों ने बताया कि महिला को ईद के दिन आखिरी बार देखा गया था। महिला पड़ोसियों से ज्यादा मेल जोल रखती थी। वह अविवाहित थी। उनका भतीजा अकसर बाहर ही रहता था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed