फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Body of a young man found in a park under suspicious circumstances.

Delhi NCR News: पार्क में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार की वारदात, सुबह टहलने निकला था आकाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त आकाश शुक्ला उर्फ गोलू (27) के रूप में हुई। आकाश का शव साढ़े तीन पुश्ता के पास मौजूद पार्क में मंगलवार सुगह मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। पाेस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं पुलिस पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक आकाश परिवार के साथ सोनिया विहार इलाके में रहता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह रोजाना सुबह के समय पार्क में टहलने के लिए जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article