{"_id":"6a636471608b8288000d5455","slug":"body-of-45-year-old-man-found-at-haiderpur-water-treatment-plant-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147333-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हैैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से मिला 45 साल के व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हैैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से मिला 45 साल के व्यक्ति का शव
विज्ञापन
-केएन काटजू मार्ग थाना इलाके की घटना, सड़ी गली शव होने से मृतक की शिनाख्त नहीं
-पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजा, पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
केएन काटजू मार्ग इलाके में स्थित हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से 45 साल के व्यक्ति का शव मिला है। शव काफी सड़ी गली अवस्था में है। शव की हालत देखकर पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत करीब एक सप्ताह पहले हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि 22 जुलाई को केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस को हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाल में फंसे व्यक्ति के शव को बाहर निकाला। मरने वाले शख्स ने बनियान और हाफ पैंट पहन रखा था। तलाशी के दौरान उसके पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। शव पूरी तरह से सड़ी गली अवस्था में होने की वजह से उसके शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं दिख रहे थे। पुलिस को आशंका है कि शव करीब एक सप्ताह पुराना है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर जांच प्रक्रिया करने के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।