{"_id":"6937cc7881d29163490d9205","slug":"body-of-20-year-old-man-was-found-in-sultanpuri-2025-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में फिर मर्डर: 10वीं पास... नौकरी की तलाश, सुल्तानपुरी में मिला 20 साल के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में फिर मर्डर: 10वीं पास... नौकरी की तलाश, सुल्तानपुरी में मिला 20 साल के युवक का शव
Tue, 09 Dec 2025 12:45 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:45 PM IST
सार
दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि पीसीआर पर सूचना मिली थी कि एक 20 वर्षीय युवक का शव अचेत अवस्था में पड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
सुल्तानपुरी इलाके में एक 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को बीते सोमवार की शाम को एक पीसीआर कॉल के माध्यम से सूचना मिली कि नमोकार अस्पताल के पास एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें युवक का शव मिला।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सुमित (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ए-ब्लॉक, सुल्तानपुरी का निवासी था। पुलिस ने तुरंत शव का मेडिकल लीगल केस तैयार करवाया और उसे एसजीएम अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया है। घटना स्थल का निरीक्षण क्राइम टीम द्वारा किया गया और मामले में प्रासंगिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक सुमित 10वीं पास था और नौकरी की तलाश कर रहा था। उसके माता-पिता एक निजी फर्म में हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करते हैं। इस घटना के संबंध में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि मौत के सटीक कारणों और मकसद का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच से ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।