इंडिया गेट पर लटकती मिली लाश तो मचा हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के हाई सिक्योरिटी जोन में आने वाले इंडिया गेट के इलाके से सोमवार सुबह एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इंडिया गेट से सटे तालाब के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है।
अति सुरक्षित माने जाने वाले राजपथ में करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बता दें कि जिस तालाब के पास युवक का शव लटका मिला वो वही तालाब है जहां इंडिया गेट आए लोग अक्सर पिकनिक मनाते हैं।
लाश लटकने की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम वहां मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक बैग भी बरामद किया जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि युवक दिल्ली का ही रहने वाला था।
प्लास्टिक की रस्सी से लटका था शव
गौरतलब है कि सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे जब इंडिया गेट के पास मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग उस ओर से गुजरे तो उन्हें तालाब के पास पेड़ से लटकता एक शव दिखाई दिया। शव देखते ही लोगों सन्न रह गए और उन्होंने पुलिस को फोन कर लाश की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और उसने प्लास्टिक की रस्सी से लटके शव को नीचे उतारा। वहां पुलिस को एक बैग भी मिला जिससे पता चला कि वह युवक दिल्ली के नांगलोई डबास का रहने वाला है।
पुलिस ने युवक की मौत के कारण के बारे में कुछ भी कहने से इंकार किया है। युवक की मौत का कारण चाहे कुछ भी हो लेकिन इंडिया गेट जैसे अतिसुरक्षित क्षेत्र में ऐसी घटना का होना पुलिस सुरक्षा के तमाम दावों को तार-तार करता है।