फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Body cameras will equip police, will look at the behaviour.

बॉडी कैमरों से लैस होगी पुलिस, हरकतों पर रहेगी नजर

Sun, 21 Feb 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 21 Feb 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
Body cameras will equip police, will look at the behaviour.

आम जनता के प्रति पुलिस का व्यवहार सुधारने और उनकी जवाबदेही तय करने के लिए जिले में नई पहल की जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जिले के पांच थानों के पुलिसकर्मी और अधिकारियों पर बॉडी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि लोगों से उनके व्यवहार पर नजर रखी जा सके।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जवीद अहमद ने रविवार को यहां का दौरा कर इस योजना को शुरू करने का निर्देश दिया। डीजीपी ने सूरजपुर स्थित एसएसपी कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पुलिस को जनता के प्रति व्यवहार कुशल होने पर जोर दिया। कहा कि तकनीक का इस्तेमाल अवश्य करें, लेकिन पहले व्यवहार कुशल बनें।
विज्ञापन


इसके लिए नई तकनीक से लैस बॉडी कैमरे उनके शरीर पर लगाए जाएंगे। प्रथम चरण में नोएडा के पांच थानों के पुलिसकर्मियों पर इसका प्रयोग किया जाएगा। एक घंटे तक चली बैठक में डीजीपी ने एसएसपी समेत सभी एसपी और एडिशनल एसपी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में अपराध के ग्राफ की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अपराध के प्रकारों और अपराधियों की जड़ें कितनी मजबूत है इस पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों पर कार्रवाई करने की नसीहत दी। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा।

ऐसे काम करेगा बॉडी कैमरा

Body cameras will equip police, will look at the behaviour.

बॉडी कैमरा पुलिसकर्मी के कंधे, कॉलर या वर्दी के दूसरे बटन के पास होगा। दिनभर की ड्यूटी में उसकी रिकॉर्डिंग होती रहेगी। ड्यूटी खत्म होने के बाद उसे विभाग में जमा किया जाएगा। इसकी रिकॉर्डिंग की समीक्षा खुद एसएसपी करेंगे, जो खामियों होंगी उन्हें दुरुस्त किया जाएगा।

मैन पावर की कमी का मुद्दा उठा
पुलिस अधिकारियों की ओर से मैन पावर की कमी का मुद्दा एक बार फिर उठाया गया। एसएसपी ने कहा कि जिले मे दिन प्रतिदिन विकास कार्य हो रहा है।

जनसंख्या बढ़ने से आपराधिक गतिविधियां बढ़ने की आशंका है, जिसके लिए जिले को अधिक पुलिस बल की जरूरत है। इस पर डीजीपी ने कहा कि फोर्स बढ़ाने के लिए शासन अपने स्तर पर कार्य कर रहा है। जल्द ही यह कमी दूर होगी। अपराध से निपटने के लिए तकनीक की मदद लेना जरूरी है। इसीलिए बॉडी कैमरे लगाने की पहल की गई है।

तकनीक प्रयोग पर दिया जोर

ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा तैयार की जा रही ई-चालान और कारों में जीपीएस सिस्टम लगाने की योजना को सकारात्मक कदम बताते हुए डीजीपी ने इसे जल्द शुरू करने की सलाह दी। उन्होंने तकनीक का अधिक से अधिक प्रयोग करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे अपराध पर अंकुश लगेगा साथ ही जिले में यातायात व्यवस्था मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed