{"_id":"577270a54f1c1ba32c79b057","slug":"bmw-showroom-property-tax-paid-by-the-operator-was-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"BMW शोरूम संचालक ने जमा कराया प्रॉपर्टी टैक्स, किया गया था सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BMW शोरूम संचालक ने जमा कराया प्रॉपर्टी टैक्स, किया गया था सील
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू शोरूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-मथुरा रोड स्थित बीएम डब्ल्यू शोरूम संचालक ने नगर निगम का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करा दिया है। निगम ने शोरूम के सील को भी रिलीज कर दिया।
विज्ञापन
दे दिन पहले निगम अधिकारियों ने एक करोड़ से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने के कारण शोरूम को सील किया था। यह जानकारी ओल्ड फरीदाबाद जोन के संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन ने दी।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि गत रविवार को दिल्ली-मथुरा रोड पर बडख़ल पेट्रोल पंप के आगे सेक्टर-27 बी स्थित बीएमडब्ल्यू शोरूम है। निगम अधिकारियों के मुताबिक शोरूम पर एक करोड़ से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था।
विज्ञापन
कई बार नोटिस देने के बाद भी शोरूम संचालक टैक्स जमा नहीं करा रहे थे। रविवार की सुबह निगम अधिकारी पुलिस टीम के साथ शोरूम पर पहुंचे और उसे सील कर दिया।
संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन ने बताया कि सोमवार को शोरूम संचालक ने बकाया टैक्स जमा करा दिया है। टैक्स जमा कराने के बाद निगम ने सील खोल दिया है। उन्होंने बताय कि सूरजकुंड रोड स्थित राजेन्द्रनाथ फार्म हाउस की ओर से अभी तक टैक्स जमा नहीं कराया गया है। ऐसे में फार्म हाउस अभी सील रहेगा।