फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BMW sealing properties, the operator of a million liability

बीएमडब्ल्यू का शोरूम सील, एक करोड़ से ज्यादा की देनदारी बकाया

Mon, 27 Jun 2016 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 27 Jun 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
BMW sealing properties, the operator of a million liability
बीएमडब्ल्यू शोरूम सील - फोटो : अमर उजाला

प्रॉपर्टी टैक्स के बड़े बकाएदारों पर नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत रविवार को बीएमडब्ल्यू के शोरूम और फार्म हाउस को सील कर दिया गया।

विज्ञापन


शोरूम संचालक पर एक करोड़ रुपये से अधिक का बकाया बताया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली-मथुरा रोड पर बडख़ल पेट्रोल पंप के आगे सेक्टर 27 बी पर बीएमडब्ल्यू का शोरूम सील कर दिया गया।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के  मुताबिक इस शोरूम पर प्रॉपर्टी टैक्स का एक करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। अधिकारियों का कहना है कि बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद शोरूम संचालक द्वारा बकाया जमा नहीं करवाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया के निर्देश पर ओल्ड जोन के संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन के नेतृत्व में रविवार की सुबह आठ बजे एलएलओ धनराज सिंह, रतन लाल रोहिल्ला, निरीक्षक महेन्द्र कुमार, संजय चपराना, इन्फोर्समेंट विंग के कर्मचारी और भारी पुलिस बल के साथ शोरूम पहुंचे और उसे सील कर दिया।

इसके इलावा सूरजकुंड रोड स्थित राजेंद्र नाथ  फार्म हाउस को भी सील किया गया है। इस पर लगभग 3 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया है। निगम प्रशासन ने सभी बकायेदारों को चेतावनी देते हुए कहा  है कि वह अपना बकाया संपत्तिकर तुरंत जमा करवा दें। अन्यथा उनके संस्थानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


एलएलओ रोहिला ने बताया कि प्रथम चरण में 890 ऐसे संपत्ति कर डिफॉल्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिनके  खिलाफ एक लाख रुपये या इससे अधिक की राशि बकाया है। उन्होंने बताया कि अभी तक चिन्हित किए गए बकाएदारों पर लगभग 24 करोड़ रुपये बकाया बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed