फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BMW crushed policeman in delhi

बीएमडब्ल्यू कार ने सिपाही को रौंदा, हालत गंभीर

Mon, 16 Nov 2015 09:58 AM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 09:58 AM IST
विज्ञापन
BMW crushed policeman in delhi

निजामुद्दीन इलाके में शनिवार देर रात लाल लाजपत राय मार्ग पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने पिकेट पर तैनात सिपाही को रौंद दिया। सिपाही ने कार चालक को रोकने का प्रयास किया था। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


गंभीर हालत में सहरसा गांव, सोनीपत निवासी सिपाही जगवीर सिंह (50) को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस को घटनास्थल से कार का मोनोग्राम व कुछ टुकड़े बरामद हुए हैं। सरकारी काम में बाधा, चोट पहुंचाना और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसा शनिवार देर रात 1.30 बजे लाला लाजपत राय मार्ग पर लाजपत नगर से सुंदर नगर आनी वाली साइड पर हुआ। श्मशान घाट के सामने पिकेट लगाकर छह पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे थे।

बीएमडब्ल्यू कार को जगवीर ने रुकने का इशारा किया

BMW crushed policeman in delhi

पिकेट पर एसआई नरेंद्र, हेडकांस्टेबल राजेंद्र, कांस्टेबल जगवीर, संतराम व अन्य मौजूद थे। जगवीर सबसे आगे लगी पिकेट पर खड़ा था। इस बीच लाजपत नगर की ओर से आ रही नीले रंग की बीएमडब्ल्यू कार को जगवीर ने रुकने का इशारा किया।


बजाय कार रोकने के चालक ने उसकी रफ्तार और बढ़ा दी। इससे पहले की जगवीर एक ओर हटता कार सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी पिकेट को उड़ाता हुआ मौके से फरार हो गया।

बाकी पुलिसकर्मियों ने एक ओर कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पीसीआर की मदद से फौरन जगवीर को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर कार चालक की पहचान कर उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे के समय कार की रफ्तार 100 से अधिक रही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed