फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BMW car, traffic police fined Rs 36,500 for stunt

Video Viral : BMW कार से बनाया धूल का गुबार, 36,500 का चालान कर ट्रैफिक पुलिस ने उतारा स्टंट का भूत

Thu, 20 Mar 2025 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Mar 2025 05:43 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में एक युवक ने अपनी बीएमडब्लू कार से फिल्मी अंदाज में स्टंट किया।

विज्ञापन
BMW car, traffic police fined Rs 36,500 for stunt
noida traffic police - फोटो : X/NoidaTrafficPolice

विस्तार

रईसजादों की खतरनाक स्टंटबाजी एक बार फिर चर्चा में है। ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में एक युवक ने अपनी बीएमडब्लू कार से फिल्मी अंदाज में स्टंट किया। कार को एक ही जगह पर घुमाकर धूल का गुबार उड़ाया, जिससे पार्क के आस पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई करते हुए 36,500 का भारी-भरकम चालान काट दिया।

विज्ञापन


वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बीएमडब्लू कार तेज रफ्तार में गोल-गोल घूम रही है और इसके चलते चारों तरफ धूल का गुबार फैल गया। स्टंट के दौरान कार बेकाबू होती दिख रही थी, जिससे वहां मौजूद लोगों की जान को भी खतरा हो सकता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Bilaspur News: शिमला में हुआ चालान, मालिक का दावा बाइक कभी वहां गई ही नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


जब एक ट्विटर हैंडल से वीडियो वायरल हुआ तो  नोएडा ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और वाहन नंबर के आधार पर कार के मालिक की पहचान कर ली। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 36,500 का चालान काटा। 

यह भी पढ़ें : Sirsa News: सीडीएलयू में वाहनों के चालान काटने से छात्र नाराज, कुलसचिव ने मांगी रिपोर्ट

पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले
नोएडा ग्रेनो में लग्जरी कारों से स्टंटबाजी के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। हाल ही में होली के पहले भी एक थार कार सवार कई गाड़ियों को रौंदते हुए निकला था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने उसका भरी भारी भरकम चालान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed