फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BMW Accident time of accident four people including woman in car

BMW हादसे में खुलासा: कार में सवार थे पांच लोग, महिला ने बताया- इसलिए इलाज के लिए अधिकारी को ले गई इतनी दूर

Mon, 15 Sep 2025 09:30 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 15 Sep 2025 09:30 PM IST
सार

घायलों को पास के अस्पताल में ले जाने के बजाए इतनी दूर अस्पताल में ले जाने के बाबत पूछे जाने पर महिला ने बताया कि वह काफी घबराई हुई थी। उसे केवल इसी अस्पताल के बारे में पता था। 

विज्ञापन
BMW Accident time of accident four people including woman in car
delhi bmw car accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार की महिला चालक गगनप्रीत को गिरफ्तार कर उससे घटना को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह घटना के बाद काफी घबरा गई थी। जिसकी वजह से उसे दुर्घटना का कारण याद नहीं आ रहा। हादसे के दौरान उनकी कार भी पलट गई थी। उनको लोगों ने गाड़ी से बाहर निकाला। उसने सड़क पर मृतक और उनकी पत्नी को देखा।

विज्ञापन

हादसे के वक्त कार में महिला समेत थे चार लोग
38 साल की गगनप्रीत ने बताया कि वह अपने पति परीक्षित मक्कड़, दो बच्चों के साथ गुरुग्राम में रहती हैं। घटना के समय वह अपने पति, दो बच्चों 6 साल की बेटी, 4 साल का बेटा और नौकरानी के साथ अपने घर जा रही थी। इसी बीच पोर्टर वैन चालक गुलफाम ने अपनी वैन रोक दी। उसने बताया कि लोगों ने मृतक और उसकी पत्नी को गाड़ी में बिठाया। बाद में आगे की सीट पर वह बैठ गई और उसे आजादपुर के अस्पताल चलने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया क्यों ले गई इलाज के लिए इतनी दूर
घायलों को पास के अस्पताल में ले जाने के बजाए इतनी दूर अस्पताल में ले जाने के बाबत पूछे जाने पर महिला ने बताया कि वह काफी घबराई हुई थी। उसे केवल इसी अस्पताल के बारे में पता था। उसने बताया कि कोविड के दौरान उसके बच्चे की तबीयत खराब होने पर किसी अस्पताल ने उसे भर्ती नहीं किया था। तब इसी अस्पताल में उसने बच्चे को भर्ती कराया था। 

विज्ञापन

अस्पताल में पिता की हिस्सेदारी
हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच में यह बात सामने आई है कि इस अस्पताल में उसके पिता की भी हिस्सेदारी है। जिसकी वजह से महिला की अस्पताल में जान पहचान थी। इसलिए वह नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को इतनी दूर इलाज के लिए ले गई। 

महिला के खून के नमूने लिए गए
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला अपने पति के कारोबार में उसकी मदद करती है। पुलिस ने उसके खून के नमूने लिए हैं। जिससे पता चल सके कि घटना के समय महिला नशे में थी या नहीं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस को खून के नमूने की रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed