फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   blue whale game will be continue or not on internet will be decided by delhi high court

गूगल, फेसबुक और याहू जैसे इंटरनेट कंपनियों से ब्लू व्हेल गेम का लिंक हटेगा या नहीं, फैसला आज

Thu, 17 Aug 2017 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Aug 2017 03:55 PM IST
सार

गूगल, फेसबुक और याहू जैसे इंटरनेट कंपनियों को ब्लू व्हेल के लिंक को हटाने का निर्देश की मांग

बच्चों की मौत यानि आत्मघाती खेल ब्लू व्हेल का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

गूगल, फेसबुक और याहू जैसे इंटरनेट कंपनियों को ब्लू व्हेल के लिंक को हटाने का निर्देश की मांग

विज्ञापन
blue whale game will be continue or not on internet will be decided by delhi high court

विस्तार

दुनिया भर में कई बच्चों की मौत यानि आत्मघाती खेल ब्लू व्हेल का मामला दिल्ली हाईकोर्ट में पहुंच गया है। दायर जनहित याचिका में गूगल, फेसबुक और याहू जैसे इंटरनेट कंपनियों को ब्लू व्हेल के लिंक को हटाने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी.हरि शंकर की खंडपीठ के समक्ष दायर इस याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी। भारत और विदेशों में बच्चों की मौत का हवाला देते हुए अधिवक्ता गुरुमीत सिंह ने यह याचिका दायर की है।

विज्ञापन


उन्होंने याचिका में मांग की है कि इंटरनेट की बड़ी कंपनियों को तत्काल ब्लू व्हेल चैलेंज से संबंधित किसी भी सामग्री को अपलोड करने से रोका जाए। इतना ही नहीं उन्होंने अदालत से आग्रह किया है कि दिल्ली पुलिस को इस मुद्दे पर कम से कम पांच सदस्यीय वाली विशेष टीम का गठन करे जो यह देखे के अदालत के आदेश पर अमल हो रहा है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक लोकप्रिय हुआ है ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल

blue whale game will be continue or not on internet will be decided by delhi high court

ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल अचानक लोकप्रिय हुआ है जिसके अंत में खिलाड़ी को आत्महत्या करने का टास्क दिया जाता है। भारत में भी कई बच्चों ने इस गेम के चलते आत्महत्या कर ली है। याची ने कहा कि ब्लू व्हेल चैलेंज कथित तौर पर एक आत्महत्या का खेल है जिसमें खिलाड़ी को 50 दिन की अवधि के लिए पूरा करने के लिए कुछ कार्य दिए जाते हैं और अंतिम कार्य आत्महत्या करने की ओर ले जाता है।

इतना ही नहीं चुनौती को पूरा करने के बाद खिलाड़ी को फोटो साझा करने के लिए कहा जाता है। याचिका में कहा गया है कि इस ब्लू व्हेल चैलेंज से बहुत से बच्चों और लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और उन्हें यह भी नहीं पता कि उनका जीवन खतरे में है औ इससे उनके परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इस गेम को रोकने से भारत में सभी नागरिक लाभान्वित होंगे।

भारत में 12 से 19 वर्षों के आयु वर्ग के छह से ज्यादा बच्चे इस खेल के कारण दो हफ्तों के अंतराल में अपना जीवन गवां चुके है। इस गेम के चलते रूस, चीन, सऊदी अरब, ब्राजील, अर्जेंटीना, बुल्गारिया, चिली और इटली सहित अन्य देशों से बच्चों की मौतों की सूचना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed