{"_id":"586b979e4f1c1b4d5615926b","slug":"blue-line-metro-passengers-facing-problem-must-read-this-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू लाइन मेट्रो में सफर करने वालों की बढ़ी मुसीबत, जाने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लू लाइन मेट्रो में सफर करने वालों की बढ़ी मुसीबत, जाने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 03 Jan 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : रपििप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो की ब्लू लाइन सर्विस में आई टेक्निकल प्रॉब्लम मंगलवार को यात्रियों को भारी पड़ी। सुबह लगभग 11 बजे से शुरू हुई समस्या के कारण लक्ष्मीनगर मेट्रो स्टेशन पर द्वारका जाने वाली ट्रेन न चलने का एनाउंसमेंट कर दिया गया।
विज्ञापन
मेट्रो केवल फिलहाल यमुना बैंक तक ही जाएगी, बताया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि हजारों की संख्या में यात्रियों को यमुना बैंक पर ही उतरकर अपने गंतव्य जाने को दूसरी मेट्रो का इंतजार करना पड़ा। 2.45 पर लक्ष्मीनगर से यमुना बैंक पहुंची मेट्रो के बाद करीब 3.40 बजे नोएडा सिटी सेंटर के लिए मेट्रो पहुंची। यह मेट्रो भी करीब 15 मिनट बाद यहां से रवाना हुई।
विज्ञापन
अगली मेट्रो के लिए फिर से 7 से 10 मिनट का लोगों को इंतजार करना पड़ा।
सूत्रों के अनुसार प्रगति मैदान और मंडी हाउस के बीच ओवर हेड इलेक्ट्रिक सप्लाई में प्रॉब्लम आने के कारण मेट्रो को रुक रुक कर चलाना पड़ा। कई स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनें सिग्नल के इंतजार में काफी देर तक खड़ी रहीं।
विज्ञापन