{"_id":"68f56182ffd0968ad20b6239","slug":"blinkit-owned-company-receives-gst-notice-of-rs-128-crore-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST Notice: ब्लिंकिट के स्वामित्व वाली कंपनी को 128 करोड़ का जीएसटी नोटिस, यूपी के कर विभाग ने लगाया यह आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST Notice: ब्लिंकिट के स्वामित्व वाली कंपनी को 128 करोड़ का जीएसटी नोटिस, यूपी के कर विभाग ने लगाया यह आरोप
Mon, 20 Oct 2025 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 20 Oct 2025 03:40 AM IST
सार
यह नोटिस लखनऊ के राज्य कर उपायुक्त ने जारी किया है। विभाग ने अप्रैल, 2023 से मार्च, 2024 की अवधि में आउटपुट टैक्स के कम भुगतान और इनपुट टैक्स क्रेडिट के अधिक उपयोग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : stock.adobe
विस्तार
खाद्य वितरण व त्वरित डिलीवरी एप जोमैटो और ब्लिंकिट के स्वामित्व वाली कंपनी इटर्नल को उत्तर प्रदेश के वाणिज्य कर विभाग से 128 करोड़ रुपये से अधिक का जीएसटी डिमांड नोटिस मिला है। यह नोटिस लखनऊ के राज्य कर उपायुक्त ने जारी किया है।
विज्ञापन
विभाग ने अप्रैल, 2023 से मार्च, 2024 की अवधि में आउटपुट टैक्स के कम भुगतान और इनपुट टैक्स क्रेडिट के अधिक उपयोग का आरोप लगाया है। कंपनी के मुताबिक, आदेश में कुल 64.17 करोड़ रुपये की जीएसटी मांग के साथ उतनी ही राशि का ब्याज व जुर्माना लगाया गया है, जिससे कुल राशि 128 करोड़ रुपये से अधिक हो जाती है।
विज्ञापन
इटर्नल ने बताया कि वह इस आदेश के खिलाफ अपील करेगी। इटर्नल ने नियामकीय फाइलिंग में कहा कि आदेश में लगाए गए आरोपों व गणनाओं से वह सहमत नहीं है। मार्च 2025 में कंपनी ने अपने नाम को जोमैटो से बदलकर इटर्नल रखा था, जबकि जोमैटो और ब्लिंकिट दोनों उसके स्वामित्व में हैं।
विज्ञापन