फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bling boy discloses the truth of beggar gand in ghaziabad

प्रताड़ना देकर नेत्रहीन से भीख मंगवा वृद्धा बनी लखपति

Sat, 07 Jun 2014 08:50 PM IST
Updated Sat, 07 Jun 2014 08:50 PM IST
विज्ञापन
bling boy discloses the truth of beggar gand in ghaziabad

यूपी के सीतापुर से चार साल से लापता नेत्रहीन युवक शुक्रवार को नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास परिजनों को भीख मांगते मिला।

विज्ञापन


चार साल पूर्व गांव में झगड़ा होने पर दूसरे पक्ष के तीन दबंग नेत्रहीन युवक को अगवा कर गाजियाबाद में छोड़ गए थे।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने स्टेशन के पास रहने वाली वृद्ध महिला पर युवक को बंधक बनाकर रखने और जबरन भीख मंगवाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस आरोपी वृद्धा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दिनभर मांगनी पड़ती थी भीख

bling boy discloses the truth of beggar gand in ghaziabad

सीतापुर के नरसोही निवासी प्रकाश ने बताया कि उनका भाई रमेश (18) चार साल पहले गांव से लापता हो गया था। दो दिन पूर्व गाजियाबाद से किसी व्यक्ति ने फोन करके उन्हें रमेश के गाजियाबाद में होने की सूचना दी थी।

फोन पर रमेश ने खुद भी बात की और परिजनों को बताया कि उसे एक वृद्धा ने नया गाजियाबाद स्टेशन के पास ही बंधक बनाकर रखा है। रेलवे फाटक के पास सुबह ही उसे बैठा दिया जाता है, जहां वह दिन भर भीख मांगता है।

प्रकाश ने बताया कि छोटे भाई की सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ गाजियाबाद आया और सीधे सिहानी गेट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन फाटक के पास भीख मांगते हुए रमेश को बरामद कर लिया। पुलिस ने पास ही बनी एक झुग्गी से आरोपी वृद्धा को भी हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों तक रहा साधु के साथ

bling boy discloses the truth of beggar gand in ghaziabad

नेत्रहीन रमेश ने पुलिस को बताया कि चार साल पूर्व उनका गांव में ही दबंगई करने वाले युवकों से झगड़ा हो गया था। इसी के चलते दबंग उसे गांव से उठा लाए और गाजियाबाद में लाकर छोड़ दिया।

यहां उसे एक साधु मिला। तीन-चार दिनों तक वह साधु के साथ रहा। इसके बाद साधु उसे वृद्धा के हवाले करके कहीं चला गया। तभी से वह वृद्धा के साथ ही रहता था।

रमेश ने पुलिस को बताया कि वह परिजनों से फोन पर बात करने का प्रयास करता था, मगर वृद्धा को जैसे ही इसका पता चलता वह उससे मारपीट करने लगती। इसके बाद कई-कई दिन तक उसे रोटी भी नहीं देती थी।

विज्ञापन

बना दिया जाता था मुस्लिम

bling boy discloses the truth of beggar gand in ghaziabad

सीओ अतुल यादव ने बताया कि आरोपी वृद्धा कानपुर निवासी कमला (65) है। तीन बेटियों की शादी कर वह पुल के नीचे अस्थाई मकान बनाकर रहती है।

कविनगर थाना क्षेत्र का मामला होने के कारण पीड़ित और आरोपी पक्ष को थाने भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रमेश ने बताया कि रमजान के महीने में वृद्धा उसे मुस्लिम बनाकर मस्जिद के पास लेकर जाती थी। रमजान के पाक महीने में हजारों रुपये एकत्र करता था। आरोपी वृद्धा सारे पैसे हड़प लेती थी।

भिखारी गैंग में और भी हैं बच्चे!

bling boy discloses the truth of beggar gand in ghaziabad

रमेश ने बताया वृद्धा के पास और भी कई बच्चे हैं, जिनसे वह भीख मंगवाती है। रेलवे स्टेशन पर फाटक बंद होने पर सभी बच्चे काम में लग जाते हैं। दो ट्रेन के गुजर जाने पर लोगों से एकत्र पैसों को सभी बच्चे महिला को देते थे।

वृद्धा के चंगुल से मुक्त हुए रमेश ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहे, फाटक, मंदिरों पर अलग-अलग गिरोह का हक है। एक गिरोह का सदस्य दूसरे के क्षेत्र में जाकर भीख नहीं मांग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed