फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Blasts at Jaffrabad Metro station create panic among commuters

Delhi NCR News: जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर धमाकों से दहशत, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
-सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मियों ने लोगों को सुरक्षित ट्रेन से बाहर निकाला
विज्ञापन

-हाईवोल्टेज में शॉर्ट-सर्किट से धमाका होने की बात आई सामने
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार शाम दो तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई देने से यात्रियों में दहशत फैल गई। अचानक हुई तेज आवाज से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर प्लेटफॉर्म से बाहर की ओर दौड़ पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम के समय मेट्रो स्टेशन पर अचानक दो तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी। आवाज इतनी तेज थी कि यात्रियों को कुछ क्षणों के लिए लगा मानो कोई बड़ा हादसा हो गया हो। इससे स्टेशन परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए। हालांकि धमाका होते ही स्टेशन परिसर में मौजूद सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मी प्लेटफार्म पर पहुंचे और हालात को काबू किया। घटना की सूचना मिलते ही मेट्रो प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। यात्रियों को एहतियातन प्लेटफॉर्म से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। कुछ देर तक स्टेशन पर हलचल का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

मेट्रो पुलिस का अतिरिक्त प्रभार देख रहे पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम 6.05 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि बुराड़ी की ओर जाने वाली मेट्रो लाइन पर जाफराबाद मेट्रो स्टेशन में धमाके जैसी आवाजें सुनी गई। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि गुजर रही हाई-वोल्टेज बिजली की तारों में पतंग का मांझा फंसने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके कारण धमाके जैसी आवाजें आईं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। मेट्रो प्रशासन और पुलिस ने मौके पर स्थिति को सामान्य कर दिया। इस लाइन पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मेट्रो लाइन और बिजली के तारों के आसपास पतंगबाजी से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं से रोका जा सके। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास धमाके की वायरल खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया है। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा कि इस घटना से यात्रियों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं हुआ और मेट्रो सेवाएं भी सामान्य रूप से चलती रहीं। अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article