फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Blast in empty drum of chemical in modinagar three injured two children serious

मोदीनगरः केमिकल के खाली ड्रम में ब्लास्ट, तीन घायल, दो बच्चे गंभीर

Fri, 18 Sep 2020 11:27 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 18 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Blast in empty drum of chemical in modinagar three injured two children serious
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भोजपुर थानांतर्गत त्यौड़ी 7 बिस्वा गांव में शुक्रवार दोपहर केमिकल के खाली ड्रम को ग्लेंडर से काटते समय तेज ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में आकर दा बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई। उन्हे पहले उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया मगर स्थिति नाजुक होने के कारण दिल्ली रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद नायब तहसीलदार में घटनास्थल का दौरा कर मामले की जानकारी जुटाई।   

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के त्यौडी 7 बिस्वा गांव निवासी सगे भाई तस्लीम व गुफरान खेती बाड़ी और पशु पालन करते है। बताया गया कि पशुओं को चारा खिलाने के लिए तस्लीम हापुड़ से एक पुराना ड्रम खरीद कर लाया था। शुक्रवार दोपहर तस्लीम उक्त ड्रम के ग्लेंडर से दो पार्ट कर रहा था। दोनों भाईयों के बच्चे भी आसपास आंगन में ही खेल रहे थे। इसी दौरान खाली  ड्रम में अचानक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की चपेट में आकर तस्लीम व उसका 11 वर्षीय पुत्र इकरार और तस्लीम के भाई गुफरान का पुत्र 10 वर्षीय पुत्र अयान घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में इकरार के दोनों पैर और अयान के एक पैर के चीत्थड़े उड़ गए। आनन फानन में तीनों घायलों को मेरठ के एक अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


जहां दोनों बच्चों इकरार और अयान की गंभीर हालत के चलते उन्हे दिल्ली रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर नायब तहसीलदार कोमल पंवार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed