फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   blast during bomb making, injured a man in garmukteshwar

घर के अंदर बम बनाने के दौरान विस्फोट, युवक की बाजू के चिथड़े उड़े

Mon, 03 Apr 2017 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर Updated Mon, 03 Apr 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
blast during bomb making, injured a man in garmukteshwar
salman - फोटो : अमर उजाला

घर के अंदर बम बनाने के दौरान विस्फोट होने से एक युवक की बायीं बाजू के चीथड़े उड़ गए। घायल युवक को गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


गांव में एसपी के अलावा एलआईयू, एटीएस, बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीमों ने निरीक्षण किया। जनपद में अति संवेदनशील माने जाने वाले बहादुरगढ़ क्षेत्र से जुड़े गांव पसवाड़ा में रविवार सुबह 11.55 बजे गांव निवासी अजीज खां के मकान में जोरदार विस्फोट हुआ।
विज्ञापन


इसकी आवाज से समूचा गांव थर्रा उठा और अनहोनी की आशंका से लोग घटनास्थल की तरफ भागे। यहां मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे की फर्श पर अजीज खां का बेटा सलमान लहूलुहान हालत में पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी बायीं बाजू के चीथड़े उड़ गए थे और उसका मांस छत के लेंटर पर चिपका हुआ था। परिजन आनन फानन में घायल सलमान को स्थानीय नर्सिंग होम ले गए। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।

बम बनाने के दौरान विस्फोट की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। देर शाम तक पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- हेमंत कुटियाल, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed