सरेराह पत्नी पर किया ब्लेड से हमला, पति की भीड़ ने की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शनिवार शाम एक शख्स ने सरेराह 22 साल की एक युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवती के चिल्लाने पर राहगीरों ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया।
बाद में पिटाई लगाने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी कोई और नहीं युवती का पति निकला। दोनों के बीच शादी के बाद से विवाद चल रहा है।
फिलहाल युवती को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बुराड़ी थाना पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
कहासुनी होने पर किया हमला
पुलिस के मुताबिक, बुराड़ी इलाके के कादी विहार निवासी अर्चना की करीब दो साल पहले करावल नगर निवासी दीपक से शादी हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।
अर्चना अपने मायके आकर कादी विहार में रहने लगी। फिलहाल वह बुराड़ी के तोमर कॉलोनी स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही है।
शनिवार शाम को अर्चना ऑफिस से घर लौट रही थी उसी समय दीपक उसके पास आ गया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी और आरोपी ने ब्लेड से उस पर हमला कर दिया।