फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   blackmailing of Friends, upset CA attempt suicide.

दोस्तों की ब्लैकमेलिंग से परेशान सीए ने की खुदकुशी

Mon, 01 Dec 2014 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Dec 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
blackmailing of Friends, upset CA attempt suicide.

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में दोस्तों की ब्लैकमेलिंग से परेशान एक सीए ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त गांव किरथला, अतरौली, अलीगढ़ निवासी दिनेश कुमार (24) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस को मृतक के पास से अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें दिनेश ने तीन दोस्तों पर ब्लैकमेलिंग कर किसी मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार और सुसाइड नोट के आधार पर न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने तीनों दोस्तों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दिनेश अपने परिवार के साथ गली नंबर-3, जय प्रकाश नगर, घोंडा में रहता था। इसके परिवार में पिता अमर सिंह, मां मिथिलेश व बड़ा भाई महेश और भाभी रेनू हैं। दिनेश नोएडा स्थित एक कंपनी में बतौर सीए काम करता था, जबकि दिनेश के पिता और भाई गांधी नगर में रेडीमेड गारमेंट का काम करते हैं। अमर सिंह के मुताबिक, पिछले दो-तीन दिन से दिनेश किसी बात से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के काफी पूछने पर उसने अपने तीन दोस्तों का जिक्र करते हुए परेशानी का कारण बताया था। इस संबंध में परिवार ने उसे खूब समझाया भी था। रविवार को खाना खाने के बाद काम करने की बात कर वह दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चला गया।


कुछ देर बाद दिनेश की मां जब कमरे में पहुंची तो देखा कि उसने फांसी लगाई हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें दिनेश ने अपने दोस्त मोनू, जोशी और भानू को मौत का जिम्मेदार बताया। परिवार ने पुलिस को बताया कि वह सिर्फ मोनू को जानते हैं, बाकी युवकों का उन्हें अभी पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed