फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Black flags shown ahead of Arvind Kejriwal's roadshow in Faridabad

केजरीवाल का रोड शो, काले झंडे दिखाए गए

Sat, 22 Mar 2014 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 22 Mar 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
Black flags shown ahead of Arvind Kejriwal's roadshow in Faridabad

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल दिल्ली से सटे फरीदाबाद में शनिवार और रविवार को रोड शो करेंगे। अपने पहले दिन फरीदाबाद के सेक्टर-37 में आम लोगों ने केजरीवाल को काले झंडे दिखाए।

विज्ञापन


रोड शो के पहले दिन अरविंद केजरीवाल को कुछ लोगों के समूह ने काले झंडे दिखाए। ये लोग आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारे लगा रहे थे। इन लोगों का आरोप था कि अरविंद केजरीवाल और इनकी पार्टी ने दिल्ली की जनता के साथ वादाखिलाफी की है। केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से 49 दिन रहने के बाद इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


इस भीड़ में बीजेपी के लोगों के शामिल होने का शक है। उस व्यक्ति का कहना था कि मैं आम आदमी हूं, जिसका प्रतिनिधित्व करने का दावा आम आदमी पार्टी करती रही है। लेकिन मैं इनसे निराश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या AAP की मान्यता रद्द हो जाएगी?

फरीदाबाद से पार्टी के उम्मीदवार पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि मैं इनमें से आधे से ज्यादा लोगों को पहचानता हूं। ये सभी बीजेपी कार्यकर्ता हैं।

49 दिन की केजरीवाल सरकार के 49 झूठ

केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी रैलियों के बजाए रोड शो के जरिए ही लोगों को लुभाने की कोशिश कर रही है। ऐसे ही रोड शो और घर-घर जाकर पार्टी की रणनीति ने दिल्ली विधानसभा में पार्टी को 28 सीटें दिलवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed