{"_id":"d16d20763f4d898ded0d3e1203490d67","slug":"bk-hospital-is-overflowing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरफ्लो हो रहा बीके अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरफ्लो हो रहा बीके अस्पताल
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 10 Mar 2014 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बीके अस्पताल स्थित फिजियोथैरेपी सेंटर में सोमवार को सीवर का पानी ओवरफ्लो होने लगा।
विज्ञापन
सेंटर में पानी भर जाने के कारण मरीजों का इलाज रोक दिया गया। सुबह करीब 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक सेंटर बंद रहा।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन करते वक्त मरीज मरा, डॉक्टर पर लटकी तलवार
सेंटर में ही कृत्रिम अंग बनाने का कमरा भी है। मरीजों और कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए अस्पताल से एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को बुलाया गया।
कर्मचारी ने केंद्र के शौचालय की जांच की, जिसके बाद शौचालय के बंद पड़े पाइपलाइन को खोला गया, तब जाकर मरीजों ने राहत की सांस ली।