फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJPs won Palam assembly four times AAP hopes for third and Congress for second victory

Delhi Election 2025: पालम में भाजपा चार बार जीती, आप को तीसरी और कांग्रेस को दूसरी जीत की उम्मीद; जानें

Mon, 06 Jan 2025 08:59 AM IST
अनुज कुमार राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 06 Jan 2025 08:59 AM IST
सार

Palam Assembly Constituency: दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच पालम विधानसभा क्षेत्र में किस पार्टी ने कितनी बार जीत हासिल की है तो इसके बारे में एक समीकरण यहां पढ़ सकते हैं। इस सीट पर पहली बार भाजपा ने कब्जा किया था।

विज्ञापन
BJPs won Palam assembly four times AAP hopes for third and Congress for second victory
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पालम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा चार बार चुनाव जीत चुकी है, जबकि आप तीसरी और कांग्रेस दूसरी जीत के लिए जोर लगा रही हैं। वर्ष 1993 में ये सीट अस्तित्व में आई। यहां सबसे पहले भाजपा ने खाता खोला। इसके बाद कांग्रेस को जीत मिली। मौजूदा समय में यह सीट आप के पास है। 

विज्ञापन


इस सीट पर पहली बार भाजपा की टिकट पर धर्मदेव सोलंकी ने जीत दर्ज की। उन्होंने साल 2003 से 2013 तक लगातार तीन बार चुनाव जीता। इस समय आप की भावना गौर विधायक हैं। इस सीट में पालम गांव के अलावा आसपास की अनधिकृत कॉलोनियां हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा विधानसभा में कैलाश पुरी, इंद्र पार्क, पालम कॉलोनी, विजय एन्क्लेव, विनोद पुरी, महावीर एन्क्लेव-1, मधु विहार, राजा पुरी, विश्वास पार्क, विश्वास पार्क एक्सटेंशन, भरत विहार, महावीर विहार, द्वारका सेक्टर-1 व 7, द्वारका पुरी, तमिल एन्क्लेव, पूरन नगर, राज नगर-1, कैलाश पुरी, द्वारका जेजे कॉलोनी सेक्टर-7 सहित अन्य क्षेत्र हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार वार्डों में से तीन पर भाजपा का कब्जा 
पालम विधानसभा में निगम के चार वार्ड हैं। इनमें से तीन पर भाजपा व एक पर आप का कब्जा है। भाजपा की टिकट पर मधु विहार वार्ड से सुषमा राठी, साध नगर वार्ड से इंद्र कौर और पालम वार्ड से सीमा पंडित पार्षद हैं। आप की टिकट से अजय राय ने महावीर एन्क्लेव वार्ड से जीत हासिल की।

अक्सर यहां सीवर ओवरफ्लो या पानी बहता है। इस समस्या को दूर करने के लिए कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन दूर नहीं हुई। बारिश के दौरान समस्या विकराल हो जाती है। - रणवीर सिंह सोलंकी


सत्यनारायण मंदिर के पास से चार साल 
पहले पेयजल की लाइन डाली गई थी, लेकिन अभी तक सप्लाई नहीं हो पाई है। सप्लाई के अभाव में लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। - ओम वीर सोलंकी

छतरी वाले क्षेत्र में गंदा पानी बहता रहता है। बारिश के दौरान यहां घुटनों तक पानी भर जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए कई बार प्रशासन को शिकायत की गई, लेकिन हर साल एक जैसी ही समस्या रहती है।  - नरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed