{"_id":"69fde572597430b018059c50","slug":"bjps-mega-training-camp-concludes-in-two-districts-emphasis-on-worker-coordination-and-organizational-strengthening-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135479-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: भाजपा के दो जिलों का महा प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, कार्यकर्ता समन्वय और संगठन मजबूती पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: भाजपा के दो जिलों का महा प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, कार्यकर्ता समन्वय और संगठन मजबूती पर जोर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के तहत पश्चिम दिल्ली और नजफगढ़ जिलों का तीन दिवसीय रात्रि प्रवास प्रशिक्षण शिविर ऋषिकेश में सम्पन्न हुआ। शिविर के समापन पर भाजपा नेताओं ने संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ता विकास को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया। छह से आठ मई तक चले इस शिविर में विभिन्न विषयों पर सत्र हुए। अंतिम दिन भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी सतीश ने विचार परिवार विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की वैचारिक प्रतिबद्धता और अनुशासन का संदेश दिया। वहीं समापन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर दिल्ली में दिन के समय भी आयोजित किए जा सकते थे, लेकिन रात्रि प्रवास शिविरों का उद्देश्य वरिष्ठ नेताओं और सामान्य कार्यकर्ताओं के बीच संवाद, समन्वय और आत्मीयता को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर छोटे-छोटे मतभेद भुलाकर संगठन को अधिक मजबूत और एकजुट बनाने में मदद करते हैं। भाजपा का मूल आधार कार्यकर्ता है और पार्टी लगातार कार्यकर्ताओं के विकास और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक संस्कृति ही उसे अन्य दलों से अलग बनाती है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए प्रशिक्षण प्रमुख और पश्चिम दिल्ली सांसद कमलजीत सहरावत, सह-प्रमुख सुमित भसीन, पश्चिम दिल्ली जिलाध्यक्ष चंद्रपाल बख्शी, नजफगढ़ जिलाध्यक्ष राज शर्मा गौतम सहित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
वीरेंद्र सचदेवा ने आगामी प्रशिक्षण शिविरों की जानकारी देते हुए बताया कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली के विभिन्न संसदीय क्षेत्रों के जिलों में भी दो दिवसीय रात्रि प्रवास शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत नौ और 10 मई को पूसा में नई दिल्ली और करोलबाग जिलों के शिविर होंगे, जबकि उत्तर पूर्व और नवीन शाहदरा जिलों के शिविर हरिद्वार में आयोजित किए जाएंगे। उत्तर पश्चिम जिले का शिविर खाटूधाम अलीपुर और बाहरी दिल्ली जिले का शिविर जिम कॉर्बेट पार्क में होगा। वहीं दक्षिण दिल्ली और महरौली जिलों के प्रशिक्षण शिविर भी अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री, सांसद, मंत्री और वरिष्ठ नेता भी विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।