{"_id":"5c4a5a32bdec2273792f38cd","slug":"bjp-yuva-morcha-sworn-to-make-modi-again-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा युवा मोर्चा ने फिल्म उरी देख ली, मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा युवा मोर्चा ने फिल्म उरी देख ली, मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की ली शपथ
Fri, 25 Jan 2019 06:07 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 25 Jan 2019 06:07 AM IST
विज्ञापन
pm modi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा ने बेहतर और सुरक्षित भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की शपथ ली। नेशन विद नमो के वॉलंटियर्स ने आरके पुरम स्थित सिनेमा हॉल में उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म देखने के बाद संकल्प लिया कि केंद्र सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे। मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव ने इस मौके पर बताया कि 7000 से अधिक युवाओं से नेशन विद नमो अभियान के लिए संपर्क साधा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
एतिहासिक समारोह का आयोजन करेगी भाजपा
गणतंत्र दिवस के मौके पर नए राष्ट्रीय राजमार्ग के शिलान्यास को भाजपा ऐतिहासिक समारोह का रंग देगी। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए प्रदेश भाजपा ने बैठक कर खाका तैयार किया है। इसका आयोजन पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में किया जाएगा। इसी समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अक्षरधाम से सहारनपुर को जोड़ने वाले नए राष्ट्रीय राजमार्ग की नींव रखेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र अति पिछड़ा होने के साथ उपेक्षित भी रहा है। भाजपा सरकार द्वारा इस इलाके से जुड़ने वाली एलिवेटेड रोड बनाने के निर्णय से दिल्ली को जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन