फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP workers protested Construction work in night

डीएम कालोनी की तोड़ी गई दीवारों के मामले ने पकड़ा तूल, धरने पर बैठे भाजपाई, फिर भी चलती रही चिनाई

Tue, 13 Nov 2018 03:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 13 Nov 2018 03:43 AM IST
विज्ञापन
BJP workers protested Construction work in night
भाजयुमो कार्यकर्ताओं को उठाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
डीएम कालोनी परिसर के पिछले हिस्से में सांसद व भाजपा नेताओं के द्वारा दीवार तोड़ने के मामले में रविवार देर रात जमकर तूल पकड़ा। भाजपा की चुनौती पर प्रशासन ने देर रात ही सभी पांचों दीवारों का निर्माण कार्य करा दिया। इस दौरान सत्ताधारी दल के नेता मौके पर धरना देकर भी बैठ गए, लेकिन प्रशासन का रवैया भाजपा की चुनौती पर भारी पड़ा। देर रात करीब एक बजे केवल पांच-छह सत्ताधारी दल के नेता ही मौके पर रह गए और कुछ देर बाद बैरंग ही वापस लौटे। 
विज्ञापन


बता दें कि रविवार सुबह तत्कालीन डीएम द्वारा डीएम कालोनी परिसर के पिछले हिस्सों से गुजर रहे रास्तों पर लगवाई गई दीवार को सांसद, जिलाध्यक्ष समेत अन्य  नेताओं ने तोड़ दिया था। बिना परमिशन सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा कर भाजपाइयों ने प्रशासन को चुनौती पेश की थी। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सांसद, जिलाध्यक्ष, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष और एक अधिवक्ता समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। 
विज्ञापन


साथ ही प्रशासन ने देर शाम शासन को अवगत करा कर तोड़ी गई पांचों दीवारों पर चिनाई का कार्य शुरू करा दिया था। देर रात भाजपाइयों की कैंप कार्यालय और मुख्य कार्यालय पर बैठक हुई। दीवारों के पुन: निर्माण की सूचना मिलने पर भाजपाई एकत्रित होकर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस-प्रशासन और भाजपा नेताओं की तीखी नोंकझोंक हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन के सख्त तेवरों को देख भाजपाई मौके पर ही धरनारत हो गए और रात में दीवार न लगाने की मांग पर अड़ गए। देर रात करीब एक बजे तक किरकिरी होते देख एक-एक कर अधिकतर भाजपाई लौट गए और अंत में बचे शेष भाजपा नेता भी बैरंग ही वापस लौटे।

तब तक पुलिस-प्रशासन ने दूसरी ओर अन्य दीवारों का निर्माण कार्य लगभग समाप्त करा दिया था। भाजपा नेताओं के जाते ही गेट नंबर दो पर भी दीवार का रात में ही निर्माण करा दिया गया। इस दौरान एडीएम प्रशासन, एडीएम फाइनेंस, सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी समेत विभिन्न थानों की फोर्स और क्षेत्राधिकारी आदि मौजूद रहे। 

करीब तीन घंटे तक हुई तीखी नोंकझोंक
भाजपा कार्यकर्ताओं की भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हेरा, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के बीच रात में दीवार निर्माण को रोकने के लिए करीब तीन घंटे तक नोंकझोंक होती रही। इस दौरान सभी लोग बनाई जा रही दीवार के ऊपर धरने पर भी बैठ गए, लेकिन इससे भी कोई हल नहीं निकला और देर रात भाजपा खेमे को उल्टे पांव लौटना पड़ा। 

रविवार देर रात ही दीवारों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया था। सुबह तक सभी दीवारों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका था। देर रात कुछ लोगों ने रात में काम रोकने की मांग की थी, लेकिन मामले से शासन को पहले ही अवगत करा दिया गया था।
- अरविंद कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed