फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp workers looted in delhi

दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं से लूट, सोने की चेन और रुद्राक्ष माल तक उतरवाए

Thu, 06 Apr 2017 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Apr 2017 11:52 AM IST
सार

विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई हवा में गोलियां, दो सोने की चेन व एक सोन की रुद्राक्ष माल लूटकर बदमाश हुए फरार 
आनंद विहार में भाजपा कार्यकर्ता से लूटपाट
-विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई हवा में गोलियां, दो सोने की चेन व एक सोने व रुद्राक्ष की माला लूटकर बदमाश हुए फरार
-वारदात के समय पीड़ित अपने दोस्त की स्कूटी से विवेक विहार स्थित मंदिर जा रहा था
-कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने रोककर दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
bjp workers looted in delhi

विस्तार

आनंद विहार इलाके में मंगलवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने भाजपा कार्यकर्ता को लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दो गोलियां भी चला दी।

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी पीड़ित विकास जैन (38) की दो सोने की चेन और एक सोने व रुद्राक्ष से बनी माला लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद मामले की सूचना पालिस को दी गई।
विज्ञापन


छानबीन के बाद पुलिस ने लूटपाट और गोली चलाने की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक विकास जैन परिवार के साथ लक्ष्मी नगर में रहता है। इसका गारमेंट का कारोबार है। विकास भाजपा कार्यकर्ता भी है। मंगलवार रात करीब 10.30 बजे विकास अपने दोस्त दीपक बंसल के साथ उसकी स्कूटी विवेक विहार स्थित मंदिर जा रहा था।

बदमाशों ने हवाई फायरिंग की

bjp workers looted in delhi

इस बीच कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया। एक युवक बाइक से उतरा और उसने तमंचा निकालकर विकास पर तान दिया। आरोपी ने विकास से माल उसके हवाले करने की बात की।

विकास ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इसी दौरान बाइक सवार दो अन्य युवक आ गए। उनमें से एक युवक पिस्टल लेकर उतरा और उसने विकास से बदमाश को छोडने की बात की।

आरोपियों ने जबरन विकास के गले से दो सोने की चेन एक रुद्राक्ष की माल लूट ली। इधर लूटपाट देखकर कुछ लोग बदमाशों की तरफ बढ़े तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी। दो गोली चलाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आनंद विहार थाना पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed