{"_id":"94e4d5c0dc1331ad15c458550e201e3f","slug":"bjp-workers-gives-memorandum-to-president-on-jnu-row-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"JNU: देश विरोधी नारेबाजी को लेकर भाजपाईयों ने ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JNU: देश विरोधी नारेबाजी को लेकर भाजपाईयों ने ज्ञापन सौंपा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 19 Feb 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू में हुई देश विरोधी नारेबाजी की घटना को लेकर तावडू क्षेत्र के भाजपाईयों ने शुक्रवार को जयभारत रामलीला मैदान में एकत्रित होकर देश द्रोहियों के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
इसके बाद भाजपाईयों ने तहसील में पहुंचकर तहसीलदार विजय सिंह यादव को माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देश द्रोहियों के द्वारा लगाए गए राष्ट्र विरोघी नारों की कटू शब्दों में निंदा करते हुए उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन
भाजपा के लोगों का कहना था कि राष्ट्र विरोधी नारे बाजी करने वाले देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं। ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की कोई कोशिश ना करे।
विज्ञापन
गुड़गांव जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मित्तल, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य लाल चन्द आर्य, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजबीर सिंह, पूर्व प्रधान हरभगवान बिल्ला, नरेश ढ़ल,फतेह सिंह, अश्वनी नाशा,राजीव मक्कड़ गोबिन्द, किशोर कुमार, सुभाष यादव पवन सैनी, तेज सिंह व पुष्पा भारद्वाज आदि लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से इस प्रकरण के माटर मांइड उमर खालिद, कन्हैया व अन्यों के विरूद्व कड़ी सजा की मांग की है।
उन्होंने कहा ऐसे लोगों को सच्चा देश भक्त कभी सहन नहीं करेगा। पूर्व मंडल अध्यक्ष हरभगवान बिल्ला ने मंडल प्रधान पर जानबूझकर इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने का आरोप भी लगाया है। जबकि इस बारे में मंडल प्रधान सुरेश का कहना है कि उनके पास ऐसे धरना प्रदर्शन करने के लिए हाईकमान की और से कोई दिशा निर्देश नहीं था इस लिए उन्होंने इस प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया।