फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp won north delhi corporation election

दिल्ली में फिर चली भाजपा की लहर, तीनों नगर निगमों पर बीजेपी का कब्जा

Thu, 28 Apr 2016 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Apr 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
bjp won north delhi corporation election
महापौर और उपमहापौर पद पर भाजपा का कब्जा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने पूर्वी और दक्षिण दिल्ली नगर निगम के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर और उपमहापौर पद पर भी कब्जा कर लिया है। भाजपा के डॉ. संजीव नैय्यर महापौर और ताराचंद बंसल उपमहापौर चुने गए। उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ।

विज्ञापन


कांग्रेस ने उनके खिलाफ अपने पार्षदों को मैदान में नहीं उतारा था जबकि कांग्रेस ने पूर्वी और दक्षिण दिल्ली नगर निगम में इन पदों पर चुनाव लड़ा था। सदन की बैठक में स्थायी समिति के तीन सदस्य भी निर्विरोध चुने गए। भाजपा के विजय प्रकाश पांडेय व नीलम बुद्धिराजा और कांग्रेस के पृथ्वी सिंह राठौर स्थायी समिति के सदस्य बने।
विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर और उपमहापौर चुनाव को लेकर भाजपा में जबरदस्त उत्साह था। दोनों पदों पर मतदान की नौबत नहीं होने के बावजूद उनके सांसद मीनाक्षी लेखी और उदित राज सदन की बैठक में पहुंचे और नवनिर्वाचित महापौर व उपमहापौर को बधाई देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता भी उनको बधाई देने के लिए सदन की बैठक में पहुंचे। इसके अलावा भाजपा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में सदन के बाहर और दर्शक दीर्घा में मौजूद थे।

महापौर बनते ही मीडिया से रूबरू होने के दौरान डॉ. संजीव नैय्यर ने ऐलान किया नगर निगम को चलाने और लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए भाजपा पार्षद सामूहिक तौर पर निर्णय लेंगे। इसके लिए वरिष्ठ पार्षदों की एक कोर कमेटी बनाई जाएगी।


दूसरी ओर उन्होंने अपनी प्राथामिकता बताते हुए कहा कि इस वर्ष सफाई व्यवस्था करने के लिए विशेष तौर पर ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा मच्छरों के आतंक से लोगों को राहत दिलाने के लिए मच्छर दानी बांटी जाएगी। कुत्तों के आतंक से भी निजात दिलाने की पहल करने के साथ-साथ भ्रष्टाचार खत्म करने और राजस्व बढ़ाने की ओर विशेष जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed