फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp will start campaign against aap

घर-घर जाकर 'आप' की पोल खोलेगी भाजपा

Wed, 22 Jan 2014 08:32 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Jan 2014 08:32 PM IST
विज्ञापन
bjp will start campaign against aap
दिल्ली प्रदेश भाजपा पूरे दमखम के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोलने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन


संगठन स्तर पर सहित भाजपा विधायक दल भी आक्रामक रणनीति तैयार कर रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है।

यह भी पढ़ें:शिंदे का पलटवार, ‘पागल’ मुख्यमंत्री हैं केजरीवाल

भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि आप पार्टी की सरकार की विफलताओं, गुमराह करने वाली नीति, वादा खिलाफी, असंवैधानिक कार्यों को लेकर उन्हें कठघरे में खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन


जनता को जागरूक करने के लिए भाजपा घर-घर जाकर सरकार के कारनामों को उजागर करेगी। साथ ही, विधायक दल की बैठक में भाजपा के सभी 32 विधायक रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बीजेपी के 'शत्रु' क्यों बने AAP के 'मित्र'?


उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारी, मतदाता सूची, आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा टोपी लगाकर स्कूल, अस्पताल व अन्य सरकारी विभागों में जाकर अधिकारियों को धमकाने की घटनाओं की भी समीक्षा विधायक दल की बैठक में की जाएगी।

आगामी विधानसभा सत्र को लेकर भी रणनीति पर चर्चा होगी। कांग्रेस को भी कठघरे में खड़ा करने के लिए नीति तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed