फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp will show bioscope on election campaign

बाइस्कोप से AAP की पोल खेलेगी बीजेपी

Sun, 23 Mar 2014 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Mar 2014 02:33 PM IST
विज्ञापन
bjp will show bioscope on election campaign

लोकसभा चुनाव में दिल्ली बीजेपी हाईटेक ही नहीं पारंपरिक प्रचार का भी सहारा लेगी। बीजेपी की योजना है कि दिल्ली वालों को एक बार फिर बाइस्कोप का मजा दिलाए। बाइस्कोप भाजपा के प्रचार का माध्यम बनेगा।

विज्ञापन


बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता संजय कॉल ने बताया कि इसके जरिए भाजपा जगह-जगह आम आदमी पार्टी का पोल खोलेगी और मोदी के विकास व उनके काम से दिल्ली वालों को अवगत कराएगी। खासकर झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में इस प्रचार माध्यम का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा नुक्कड़ नाटक से भी भाजपा अपना प्रचार करेगी। नुक्कड़ नाटक करने वाली कई टोलियां दिल्ली के भिन्न-भिन्न इलाकों में विपक्षी पार्टियों पर हमला करेंगी। महिला वोटरों के लिए भजन मंडली होगी। यह मंडली भजन के साथ ही बीजेपी और नरेंद्र मोदी के बारे में लोगों को बताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह दिल्ली के कई हिस्सों में जनता अदालत लगेगी। अदालत में जज होंगे और वकील बहस कर रहे होंगे। इससे भी बताया जाएगा कि कांग्रेस के शासन काल में क्या विकास हुआ, उनकी नीतियां क्या रहीं और आम आदमी पार्टी के 49 दिनों वाली सरकार की क्या खामियां रहीं। भाजपा प्रचार में कठपुतली को भी माध्यम बनाएगी।


उधर, दिल्ली बीजेपी ने नरेंद्र मोदी की रैली के लिए जगह का चुनाव कर लिया है। बीजेपी नेता वीके मल्होत्रा ने बताया कि 26 मार्च को मोदी पूर्वी दिल्ली इलाके के शास्त्री पार्क में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed