फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP will release party manifesto at 2ed April

ये कौन बना रहा है बीजेपी का मेनिफेस्टो?

Sun, 30 Mar 2014 08:19 AM IST
Updated Sun, 30 Mar 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
BJP will release party manifesto at 2ed April

पार्टी में आम तौर पर चुनाव के वक्त चुनाव प्रचार समिति, चुनाव कैंपेन कमेटी, सभा कमेटी, फाइनेंस कमेटी और मेनिफेस्टो कमेटी समेत एक दर्जन से अधिक कमेटी का गठन किया जाता है।

विज्ञापन


जिसमें सभी वर्गों और विशेषज्ञों की राय से चुनावी रणनीति तैयार की जाती है। लेकिन इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा ने अभी तक किसी भी अहम कमेटी का गठन ही नहीं किया है। प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा को चुनाव कैंपेन कमेटी का तो अध्यक्ष बनाया गया है, लेकिन इस कमेटी के सदस्य कौन है इसका पता नहीं।
विज्ञापन


जबकि भाजपा की परंपरा यही रही है कि चुनाव के पूर्व घोषणा पत्र बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाता है। इस बात को लेकर पार्टी नेता भी नाराज हैं। उनका कहना है कि बिना पार्टी के उपाध्यक्ष, महामंत्री, सदस्य, मोर्चा अध्यक्ष के सहमति के घोषणा पत्र कैसे जारी किया जा सकता है। कम से कम इसे लेकर जिम्मेदार नेताओं की सहमति तो आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले स्‍थानीय मेनिफेस्टो जारी करेगी

BJP will release party manifesto at 2ed April

राष्ट्रीय घोषणा पत्र जारी होने के पहले दिल्ली भाजपा स्थानीय मुद्दों पर आधारित चुनावी घोषणा पत्र बनाने में जुटी है। पार्टी, दो अप्रैल को  दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र जारी करेगी।

हालांकि दिलचस्प यह है कि इस बार पार्टी बिना मेनिफेस्टो कमेटी गठित किए ही घोषणा पत्र तैयार करने में जुटी है। जबकि एमसीडी चुनाव के वक्त भी पार्टी ने घोषणा पत्र समिति का गठन किया था।

अब पार्टी बिना किसी कमेटी के मेनिफेस्टो तैयार कर रही है। ऐसे में कुछ पार्टी नेता व कार्यकर्ता नाराजगी जताने लगे हैं। उधर साबिर अली व बाहरी नेताओं को पार्टी में शामिल करने को लेकर भारी संख्या में बीजेपी समर्थक पार्टी से नाराज हैं। ऐसे में एक और नाराजगी बीजेपी के लिए भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed