फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP will prevent waste of water.

'सत्ता में आई तो पानी की बर्बादी रोकेगी भाजपा'

Mon, 08 Dec 2014 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Dec 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
BJP will prevent waste of water.

प्रदेश भाजपा का मानना है कि दिल्ली की एक तिहाई जनता पानी की बर्बादी के कारण प्यासी रह जाती है। दिल्ली में प्रतिदिन लगभग 1100 एमजीडी पानी की मांग है। लेकिन आपूर्ति 833 एमजीडी ही है। इस तरह से मांग और आपूर्ति में काफी अंतर है। दिल्ली जल वोर्ड की लापरवाही के कारण दिल्ली में 40 प्रतिशत पानी बर्बाद हो जाता है। यही वजह है कि दिल्ली में पानी की किल्लत बराबर बनी रहती है।

विज्ञापन


दिल्ली के पूर्व वित्तमंत्री जगदीश मुखी ने कहा है कि दिल्ली में भाजपा सरकार में आई तो वह पानी की बर्बादी रोककर दिल्ली की प्यास बुझाएगी। हरियाणा में भाजपा की सरकार है। हरियाणा सरकार से भी अतिरिक्त पानी की आपूर्ति के मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही दिल्ली को पानी मिलेगा।
विज्ञापन


राजनीतिक पार्टियों को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल के कांग्रेस के शासनकाल में दिल्ली की जनता के साथ छल हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पानी की समस्या का ठीकरा हमेशा से पड़ोसी राज्यों हरियाणा और उत्तर प्रदेश के सिर फोड़ती रही। लेकिन उन्होंने जल बोर्ड पर कभी भी शिकंजा नहीं कसा। अगर 40 प्रतिशत पानी बर्बाद नहीं हो तो दिल्ली की लाखों लोग पानी को न तरसें। उन्होंने कहा कि 49 दिन वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी पानी की बर्बादी रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता में आने पर भाजपा सबसे पहले पानी की बर्बादी को 40 प्रतिशत से कम कर के 10 प्रतिशत तक लाएगी। इस तरह से 30 प्रतिशत पानी बढ़ाकर दिल्ली की जनता की प्यास को बुझाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed