दिल्ली में सरकार बनाने पर BJP का इनकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारों ओर चल रही दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनाने की चर्चाओं को विराम देते हुए केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने सरकार बनाने के किसी भी दावे से इंकार किया है।
गडकरी ने कहा कि पार्टी में न ही कोई विचार-विमर्श चल रहा है और न ही ऐसा कोई प्रस्ताव आया है। भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने नहीं जा रही है।
गडकरी का यह बयान आप विधायक राजेश गर्ग के उस दावे के बाद आया जिसमें राजेश ने भाजपा पर आरोप लगाय था कि पार्टी ने उनसे सरकार बनाने के लिए संपर्क किया है।
प्रभात झा के बयान से बढ़ी थी सरगर्मी
वैसे तो भाजपा का दिल्ली में सरकार बनाने के कयास पिछले कई दिनों से लगाए जा रहे हैं पर कल जब भाजपा के प्रदेश प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि सरकार बनाने का विकल्प खुला है तो ये चर्चाएं और गर्म हो गईं।
वहीं मंगलवार को राजधानी में चर्चा रही कि ‘आप’ के विधायक टूट रहे हैं। इस बीच प्रभात झा व ‘आप’ के विधायकों के साथ बैठक की भी चर्चा रही तो राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई कि भाजपा जोड़-तोड़ कर सरकार बना सकती है।
इन कयासों के बीच आज दिन भर आप विधायकों के बयान आते रहे कि भाजपा ने सरकार बनाने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की है। जिसके बाद गडकरी ने इन सभी बातों पर विराम लगाते हुए कहा है कि भाजपा दिल्ली में सरकार नहीं बनाएगी।