फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp will not do any good work on pitra paksha.

भाजपा के दिल में अब तक बसा है 'वो' डर!

Thu, 11 Sep 2014 03:30 PM IST
Updated Thu, 11 Sep 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
bjp will not do any good work on pitra paksha.

दिल्ली में सरकार बनाने की मुहिम ठंडी पड़ती दिखाई पड़ रही है। इसी तरह प्रदेश भाजपा की नई टीम के ऐलान में भी पंद्रह दिनों का वक्त और लग सकता है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है कि पितृपक्ष में भाजपा नेताओं का एक बड़ा वर्ग कोई भी शुभ काम करने के पक्ष में नहीं है।

विज्ञापन


आज भी यह चर्चा होती है कि 2008 के विधानसभा चुनाव के समय प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा को पार्टी ने पितृपक्ष के दौरान ही मुख्यमंत्री का प्रत्याशी घोषित किया था। तब से भाजपा का वनवास भी दिल्ली में खत्म नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली में चुनी हुई सरकार का इंतजार और लंबा हो सकता है। माना जा रहा था कि भाजपा सरकार बनाने के करीब है। बस इंतजार है तो सिर्फ दिल्ली के उपराज्यपाल के न्योते का। लेकिन आम आदमी पार्टी का स्टिंग बम और फिर पितृपक्ष सरकार बनाने में बाधा पहुंचा रहा है। बता दें कि भाजपा में ज्यादातर नेता राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मंगलवार देर रात तक चली भाजपा की चुनाव समिति की बैठक में भी दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर कोई भी अधिकारिक बयान नहीं आया है।

प्रदेश भाजपा के कुछ नेताओं का भी कहना है कि अगर दिल्ली के उपराज्यपाल भाजपा को सरकार बनाने का निमंत्रण भी देते हैं तो पार्टी को पितृपक्ष में सरकार बनाने से परहेज करना चाहिए। उनका कहना है कि नवरात्र के दौरान कोई भी शुभ काम करना ज्यादा बेहतर होता है।

स्टिंग में फंसे डागर आज देंगे स्पष्टीकरण

bjp will not do any good work on pitra paksha.

आम आदमी पार्टी के स्टिंग ऑपरेशन में फंसे प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शेर सिंह डागर बृहस्पतिवार को अपना जवाब पार्टी को देंगे। उनके पक्ष को जानने के बाद पार्टी उनके राजनीतिक भविष्य पर फैसला करेगी।

आप के स्टिंग जाल में फंसी प्रदेश भाजपा अपने उपाध्यक्ष के पक्ष में खड़ा होती है या उन्हें पार्टी से निष्कासित करती है, इसका फैसला बृहस्पतिवार को हो जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि शेर सिंह डागर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन का समय खत्म होने वाला है।

अगर डागर के पक्ष को जांचने के बाद पार्टी यह तय करेगी कि उन्हें पदा से हटाया जाए या नहीं। बता दें कि डागर पर संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया को चार करोड़ रुपये की पेशकश करने का आरोप लगाया गया है।

बता दें कि भाजपा विधायक साहिब सिंह चौहान व आरपी सिंह स्टिंग में फंसे डागर को पद से हटाने की बात कर रहे हैं। कई नेता स्टिंग की सत्यता की जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed