{"_id":"5e182bb48ebc3e87bb5b62cf","slug":"bjp-will-not-announce-the-name-of-cm-candidate-in-delhi-election-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सीएम उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं करेगी भाजपा, बिजली-पानी होगा पांच गुना सस्ता: सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में सीएम उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं करेगी भाजपा, बिजली-पानी होगा पांच गुना सस्ता: सूत्र
Fri, 10 Jan 2020 01:44 PM IST
शाहरुख खान
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते कई दिनों से दिल्ली में सीएम पद के उम्मीदवार की तलाश कर रही भाजपा आखिरकार इसमें नाकाम रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं करेगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही पिछले कई दिनों से भाजपा के अंदर से ही जो कई नाम इस पद के लिए सामने आ रहे थे उन सभी अटकलों पर फिलहाल के लिए विराम लग गया है। हालांकि भाजपा द्वारा सीएम के नाम की घोषणा नहीं किया जाना उनके लिए बड़ी विफलता साबित हो सकती है। वहीं, बिजली-पानी पांच गुना सस्ती की जाएगी।
विज्ञापन
बीते कई दिनों से बीजेपी दिल्ली में सीएम पद के उचित दावेदार की तलाश कर रही थी और इस दौरान पार्टी के अंदर से ही कई लोगों के नाम सामने आए। कभी केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मनोज तिवारी का नाम लिया तो कुछ ही घंटो में मुकर गए। तो कभी प्रवेश वर्मा का नाम सामने आया। लेकिन किसी पर मुहर नहीं लग सकी।
विज्ञापन