फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP will expand the organization in Delhi

दिल्ली में संगठन का विस्तार करेगी भाजपा, प्रदेश कार्यालय में चर्चा

Sat, 28 Nov 2020 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Nov 2020 05:46 AM IST
विज्ञापन
BJP will expand the organization in Delhi
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की विचारधारा और नीतियों से अवगत कराने लिए दिल्ली में संगठन का विस्तार करेगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रभारी बैजयंत पांडा ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के साथ संगठन के विस्तार और अहम मुद्दों पर बैठक कर चर्चा की।

विज्ञापन


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रभारी बैजयंत पांडा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बिना किसी राजनीतिक मतभेद और भेदभाव के दिल्ली के जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। हमें मिलकर दिल्ली में संगठन के विस्तार के लिए कार्य करना है और सभी वर्गों तक पार्टी के उद्देश्य तथा नीतियों को पहुंचाना है। 
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि बैठक में संगठन के विस्तार के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना और प्रदूषण जैसी जानलेवा समस्या से लड़ने में विफल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए रणनीति बनाकर जनता के बीच जाने पर विशेष जोर दिया गया। गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के अंदर प्रकोष्ठ और मोर्चों के अलावा 28 नए विभाग भी बनाए जाएंगे। इसमें सभी कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा ताकि केजरीवाल सरकार के खिलाफ जारी लड़ाई को और गति और विस्तार मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed