फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp will appoint haryana ex cm grand daughter mayor in delhi

परिवारवाद के पक्ष में बीजेपी का फैसला, दिल्ली में मेयर बनेंगी हरियाणा के पूर्व सीएम की पौत्र वधू

Fri, 12 May 2017 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 May 2017 05:24 PM IST
सार

संघ के करीबी तिलकराज कटारिया को स्थायी समिति अध्यक्ष पद सौंपा जाएगा 
प्रीति अग्रवाल होगी उत्तरी दिल्ली नगर निगम की महापौर
- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता की पौत्र वधू हैं प्रीति
- संघ के करीबी तिलकराज कटारिया को स्थायी समिति अध्यक्ष पद सौंपा जाएगा      
- भाजपा ने अनुभवी पार्षदों के बजाए सभी महत्वपूर्ण पद पहली बार चुने पार्षदों को दिए      
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली, 11 मई  

विज्ञापन
bjp will appoint haryana ex cm grand daughter mayor in delhi
सिविक सेंटर में महापौर व उप महापौर का नामंकन के दौरान महापौर की प्रत्याशी प्रीति अग्रवाल व उप महापौर के प्रत्याशी विजय कुमार भगत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे बनारसी दास गुप्ता की पौत्र वधू प्रीति अग्रवाल उत्तरी दिल्ली नगर निगम की महापौर होंगी, जबकि विजय भगत उप महापौर बनेंगे। भाजपा ने इन पदों के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल कराए।

विज्ञापन


भाजपा के पास पूर्ण बहुमत होने के चलते उनके खिलाफ किसी भी विपक्ष दल के पार्षद ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके चलते 18 मई को सदन की बैठक में वह निर्विरोध चुने जाएंगे। वहीं सदन से चुने जाने वाले स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए सात पार्षदों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है।
विज्ञापन

 
सिविक सेंटर में बृहस्पतिवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर, उपमहापौर और सदन से स्थाई समिति के चुने जाने वाले छह सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए गए। पहले वर्ष महापौर पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने के चलते भाजपा की रोहिणी एफ वार्ड से पार्षद प्रीति अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप, कांग्रेस ने नामांकन तक नहीं किया

bjp will appoint haryana ex cm grand daughter mayor in delhi
सिविक सेंटर में महापौर व उप महापौर का नामंकन के दौरान महापौर की प्रत्याशी प्रीति अग्रवाल व उप महापौर के प्रत्याशी विजय कुमार भगत। - फोटो : अमर उजाला

उनके नायब के तौर पर उपमहापौर पद के लिए भाजपा के विजय भगत ने नामांकन पत्र दाखिल कराया। उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के किसी भी पार्षद ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इस तरह उनके नामांकन पत्र सही पाए जाने पर उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में सदन से चुने जाने वाले स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए सात सदस्यों ने नामांकन दाखिल किए। भाजपा ने तिलकराज कटारिया, जय प्रकाश, जयेन्द्र, रमेश कुमार व आदेश गुप्ता का नामांकन पत्र दाखिल कराया।

मजेदार बात यह है कि भाजपा के पास पार्षदों की संख्या केवल चार सदस्यों को ही जीता सकती है, मगर उसने अपने पार्षदों की संख्या के कोटे से एक अधिक नामांकन पत्र दाखिल करा दिया। इस तरह पांचवें सदस्य के चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ सकती है।

आम आदमी पार्टी से स्थायी समिति के सदस्य के लिए विकास गोयल और कांग्रेस ने सीमा ताहिरा का नामांकन पत्र दाखिल कराया है। भाजपा ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति का अध्यक्ष तिलकराज कटारिया और उपाध्यक्ष रमेश कुमार को बनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed