फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP: welcome of kiran like Commander in delhi.

BJP: सेनापति की तरह हुआ किरण का स्वागत

Fri, 16 Jan 2015 11:46 PM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
BJP:  welcome of kiran like Commander in delhi.

दिल्ली भाजपा कार्यालय में शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे जश्न का माहौल था। कार्यालय नेताओं व कार्यकर्ताओं से ठसाठस भरा था। ढोल नगाड़े बजते रहे और जमकर आतिशबाजी हुई। इसी बीच एक कार कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंची जिसे पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। इस कार में किरण बेदी मौजूद थीं।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा कार्यालय में बेदी का इस तरह स्वागत किया गया जैसे वह दिल्ली विधानसभा में उनकी सेनापति के तौर पर भेजी जाएंगी। पार्टी के तमाम नेताओं में उनसे मिलने की ललक दिखाई दी।
विज्ञापन


इसके अलावा उनका फूल मालाओं और गुलदस्ते देकर स्वागत करने की होड़ लग गई। वहीं कार्यकर्ता उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते दिखाई दिए।

दिल्ली के लिए शुरू हुआ किरण गान

BJP:  welcome of kiran like Commander in delhi.

भाजपा नेता उनको मंच तक पूरे शाही अंदाज में लेकर गए। इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। मंच पर उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा, डॉ. हर्षवर्धन, विजय गोयल, प्र्रभात झा, विजेंद्र गुप्ता, मीनाक्षी लेखी आदि नेताओं ने खड़े होकर उनका स्वागत किया।


कार्यक्रम में बेदी से पहले सतीश उपाध्याय व प्रभात झा के अलावा शुक्रवार को पार्टी में शामिल हुईं शाजिया इल्मी का ही भाषण कराया गया। अन्य बड़े नेता दर्शकों की तरह तालियां बजाते रहे। सतीश उपाध्याय व प्रभात झा ने बेदी का जमकर गुणगान किया। उनके संबोधन से ऐसा लग रहा था जैसे वह ही चुनाव में पार्टी की नैया पार करा सकती हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं को उस समय झटका लगा जब उन्होंने किरण का भाषण सुनने को मिला। उनको उम्मीद थी कि बेदी का संबोधन क्रांतिकारी होगा और वह अपने पूर्व सहयोगी अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला करेंगी। मगर उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया, उन्होंने कार्यकर्ताओं को कई सुझाव दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed